मलेशिया मॉडर्न शहरों, शानदार भोजन और फैमिली टूरिस्म के लिए जाना जाता है। कुआला लुम्पुर की ऊंची इमारतें, मॉडर्न मेट्रो सिस्टम और कल्चरल अत्मोस्फयर ट्रैवलर को अफेक्ट करते हैं। वहीं Langkawi और George Town आरामदायक छुट्टियों के लिए बेहतरीन स्थान हैं। भारतीय ट्रैवलर के लिए एंट्री रूल पिछले कुछ वर्षों में काफी आसान हुए हैं, जिससे यह देश और ज्यादा अट्रेक्टिव बन गया है। यदि आप साफ-सुथरे शहर, अच्छे पब्लिक ट्रांसपोर्ट और मॉडर्न एमेनिटीज चाहते हैं, तो मलेशिया अच्छा ऑप्शन है। यहां 35,000 से 55,000 रुपये के बीच ट्रिप पूरी हो सकती है। दिल्ली से कुआला लुम्पुर के लिए AirAsia X, Malaysia Airlines, Batik Air और Air India की डायरेक्ट फ्लाइट्स अवेलेबल हैं। फ्लाइट समय लगभग 5 घंटे 45 मिनट है। यहां रहने के लिए होटल ₹1,000–2,000 प्रति व्यक्ति/रात है और खाना ₹500–1,200 प्रति व्यक्ति/दिन लगभग है।