Get App

देश के बाहर कम पैसों में है लग्जरी ट्रिप का प्लान तो इन जगहों को करें अपने लिस्ट में शामिल

अगर आप इस समम कही बजट में घूमने का प्लान बना रहे हैं तो ये महीना आपके लिए बेस्ट है। जूलाई से अगस्त के बीच उड़ानें और होटल सस्ते होते हैं और भीड़ भी कम रहती है। ऐसे में एशिया कम खर्च में घूमने और स्वादिष्ट स्ट्रीट फूड और खूबसूरत नजारे देखने को मिलते हैं। Agoda ने इस सीजन के सबसे किफायती एशियन ट्रैवल डेस्टिनेशंस की लिस्ट भी जारी की है

MoneyControl News
अपडेटेड Jul 12, 2025 पर 21:24
देश के बाहर कम पैसों में है लग्जरी ट्रिप का प्लान तो इन जगहों को करें अपने लिस्ट में शामिल

भारतीय यात्रियों के लिए ये जगहें खास हैं क्योंकिये न सिर्फ सस्ती हैं बल्कि वहां पहुंचना भी आसान है और वीजा प्रक्रिया भी सरल है। कम दूरी की उड़ानों और सुविधाजनक रूट्स की मदद से कम बजट में आरामदायक छुट्टी प्लान की जा सकती है।(Photo: Canva)

इंडोनेशिया का सुरबाया एक खूबसूरत शहर है जहां आप इतिहास, लोक संस्कृति और स्वादिष्ट खाने का मजा एक साथ ले सकते हैं। यह पूर्वी जावा घूमने का अच्छा बेस है और ठहरने का खर्च करीब ₹3,000 प्रति रात है। (Photo: Canva)

आंध्र प्रदेश का तिरुपति एक धार्मिक और शांत जगह है, जहां दक्षिण भारतीय संस्कृति और स्वादिष्ट खाने का अनुभव मिलता है। यहां ठहरने का खर्च करीब ₹3,200 प्रति रात आता है।(Photo: Canva)

थाईलैंड का हाट याई एक सस्ता शहर है। ये शहर सस्ती खरीदारी और लजीज स्ट्रीट फूड के लिए जाना जाता है। यहां ठहरने का औसतन खर्च करीब ₹3,385 प्रति रात आता है, जो बजट ट्रैवलर्स के लिए मुफीद है।(Photo: Canva)

वियतनाम के मध्य पहाड़ी इलाकों में बसा दालत एक शांत और ठंडी जलवायु वाला शहर है। यहां देवदार के जंगल, खूबसूरत झरने और फ्रेंच शैली की इमारतें देखने को मिलती हैं। यहाँ ठहरने का खर्च लगभग ₹3,905 प्रति रात आता है।(Photo: Canva)

फिलिपींस का इलोइलो एक खूबसूरत शहर है जहां पुराने चर्च, शानदार समुद्र तट और स्वादिष्ट खाने की खूबियां एक साथ मिलती हैं। यह जगह सस्ती है और यहां ठहरने का खर्च करीब ₹4,079 प्रति रात है।(Photo: Canva)

मलेशिया का कुचिंग एक शांत शहर है जो नदी के किनारे बसा है। यहां से बोर्नियो की संस्कृति और जंगलों की शुरुआत होती है। यहाँ ठहरने का खर्च करीब ₹4,600 प्रति रात है।(Photo: Canva)

जापान का नागोया में परंपरा और आधुनिकता का सुंदर मेल है। नागोया किला और खास खाने के लिए यह मशहूर है। यहां ठहरने का खर्च लगभग ₹7,811 प्रति रात है।(Photo: Canva)

काऊशुंग, ताइवान का तटीय शहर है जो नाइट मार्केट, समुद्र नजारों और मंदिरों के लिए जाना जाता है। यहां ठहरने का खर्च करीब ₹7,811 प्रति रात है।(Photo: Canva)

दक्षिण कोरिया का डेजॉन एक शांत शहर है जहां साइंस म्यूजियम, हॉट स्प्रिंग्स और बड़े पार्क मिलते हैं। सियोल की भीड़ से दूर घूमने के लिए यह बढ़िया जगह है। यहां ठहरने का खर्च करीब ₹8,072 प्रति रात है।(Photo: Canva)

सब समाचार

+ और भी पढ़ें