चेन्नई के 100 किमी के अंदर ये 7 जगहें बनी वीकेंड की पहली पसंद!
चेन्नई के आसपास 300 किमी के दायरे में नेचर लवर्स के लिए कई खूबसूरत जगहें हैं है जहां कहीं झरनों की खूबसूरती है तो कहीं हरे-भरे जंगल, झीलें और पक्षी सेंचुरीज का अनोखा सीन मिलता है। ये सभी जगह नेचर के करीब सुकून और रोमांच दोनों का एक्सपीरियंस कराती हैं। कम दूरी पर होने के कारण ये वीकेंड ट्रिप के लिए बेहतरीन ऑप्शन हैं।
MoneyControl News
अपडेटेड Jun 10, 2026 पर 8:00 AM
चेन्नई की भागदौड़ भरी जिंदगी और उमस से दूर, अगर आप नेचर की गोद में कुछ शांत और खूबसूरत पल बिताना चाहते हैं, चेन्नई के आसपास 300 किलोमीटर के दायरे में नेचर लवर्स के लिए कई बेहद खूबसूरत और शांत जगहें मौजूद हैं, जहां हरियाली, पहाड़, झरने, झीलें और वाइल्ड लाइफ का यूनिक एक्सपीरियंस मिलता है आइये जानते है नेचर लवर के लिए चेन्नई के आस-पास 7 सबसे शानदार जगहों के बारे में खास बातें:
हॉर्सले हिल्स
आंध्र प्रदेश के अन्नामय्या जिले में स्थित एक बेहद सुंदर और शांत हिल स्टेशन है, जिसे अक्सर “आंध्र का ऊटी” भी कहा जाता है। यहां के मेन अट्रैक्शन में व्हिस्पर विंड व्यू पॉइंट से बादलों और पहाड़ों का नजारा देखना, नेचर की फोटोग्राफी और शांत रास्तों पर वॉक करना, गैला बंडा व्यू पॉइंट, काउन्डिन्या वन्यजीव सेंक्चुअरी और कैगल वॉटरफॉल शामिल हैं। यह चेन्नई से लगभग 275 किमी दूर है और यहां ट्रैवल के लिए दिसंबर से मार्च का समय सबसे अच्छा माना जाता है। हॉर्सले हिल्स जाने के लिए चेन्नई से पहले मदनपल्ली तक ट्रेन या बस से पहुँचना होता है और फिर वहां से टैक्सी लेकर हिल स्टेशन जाना पड़ता है। यह यात्रा लगभग 275 किमी की है और कुल खर्च बस/ट्रेन से ₹300–₹800 तथा टैक्सी से ₹5,000–₹8,000 तक हो सकता है।नागालापुरम
अपने नेचुरल झरनों और रोमांचक ट्रेकिंग रूट्स के लिए पॉपुलर है। यहां घने जंगलों के बीच ट्रेकिंग करते हुए छोटे-छोटे ठंडे पानी के कुंडों में नहाने का एक्सपीरियंस टूरिस्ट को बेहद पसंद आता है। यहां नागालापुरम वॉटरफॉल और नेचुरल पूल मेन अट्रैक्शन हैं, साथ ही सिद्दुलैया कोना मंदिर भी देखने की जगह है। चेन्नई से यह लगभग 85 किमी दूर है और यहां घूमने का सबसे अच्छा समय अक्टूबर से मार्च के बीच होता है। यहां का 2-3 किलोमीटर का ट्रेकिंग रूट जंगलों और नदी के पत्थरों से होकर गुजरता है। नागालापुरम वॉटरफॉल के लिए चेन्नई से सबसे पहले तिरुपति तक जर्नी की जाती है और फिर वहां से लोकल टैक्सी या बाइक से नागालापुरम पहुंचा जाता है। यह जगह लगभग 85 किमी दूर है और बस से ₹100–₹250 तथा टैक्सी से ₹2,000–₹3,500 तक खर्च आता है।
वेदान्थंगल पक्षी सैंक्चुअरी
भारत के सबसे पुराने पक्षी सैंक्चुअरी में से एक है, जो पक्षी प्रेमियों के लिए किसी स्वर्ग से कम नहीं है। सर्दियों के मौसम में यहां हजारों प्रवासी पक्षी जैसे पेलिकन, स्पूनबिल, डार्टर और बगुले देखने को मिलते हैं। चेन्नई से यह लगभग 85 किमी दूर है और नवंबर से फरवरी का समय यहां घूमने के लिए सबसे अच्छा माना जाता है। वेदान्थंगल पक्षी सैंचुअरी जाने के लिए चेन्नई से मदुरांतकम या चेंगलपट्टू तक बस या ट्रेन से पहुंचा जाता है और फिर वहां से लोकल वाहन लिया जाता है। यह लगभग 85 किमी दूर है और कुल खर्च ₹100–₹250 तक बस से तथा ₹2,000–₹3,000 तक टैक्सी से हो सकता है।
पुलीकट झील
भारत की दूसरी सबसे बड़ी खारे पानी की झील है, जो आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु की सीमा पर है। यहां पुलीकट लाइटहाउस और नाव की सवारी मेन अट्रैक्शन है। चेन्नई से यह लगभग 60 किमी दूर है और यहां घूमने का सबसे अच्छा समय दिसंबर से मार्च के बीच होता है। सर्दियों के मौसम (अक्टूबर से मार्च) में यहां फ्लेमिंगो (राजहंस), पेलिकन और किंगफिशर जैसे पक्षी बड़ी संख्या में आते हैं। पुलीकट झील जाने के लिए चेन्नई से रेड हिल्स या सुल्लुरपेट तक बस या टैक्सी से आसानी से पहुंचा जा सकता है, जो लगभग 60 किमी दूर है। यहां बस का खर्च ₹50–₹150 और टैक्सी का ₹1,500–₹2,500 तक होता है, जबकि बोटिंग का खर्च ₹200–₹600 के बीच रहता है।
तालाकोना वॉटरफॉल
आंध्र प्रदेश के श्री वेंकटेश्वर नेशनल पार्क में एक बेहद सुंदर और ऊंचा वॉटरफॉल है, जो लगभग 270 फीट की ऊंचाई से गिरता है। यहां का घना हरा-भरा जंगल और शांत वातावरण नेचर लवर को मंत्रमुग्ध कर देता है। चेन्नई से यह लगभग 190 किमी दूर है और घूमने का सबसे अच्छा समय अक्टूबर से फरवरी के बीच माना जाता है। यहां एक रोमांचक कैनोपी वॉक है, जो जमीन से 35-40 फीट ऊपर पेड़ों के बीच बनाया गया है। इसके अलावा जंगल ट्रेकिंग और बर्ड वॉचिंग के लिए यह स्वर्ग है तालाकोना वॉटरफॉल जाने के लिए आप चेन्नई से पहले तिरुपति तक ट्रेन या बस से जा सकते हैं, जो लगभग 4–5 घंटे लेता है और फिर वहां से लोकल टैक्सी या ऑटो लेकर तालाकोना पहुंचा जा सकता है। कुल मिलाकर यह ट्रिप लगभग 190 किमी की होती है और बस से ₹300–₹600, ट्रेन से ₹150–₹500 तथा टैक्सी से लगभग ₹4,000–₹6,000 तक खर्च आ सकता है।
येलागिरी हिल्स
तमिलनाडु का एक शांत और छोटा हिल स्टेशन है। यह जगह चारों तरफ हरियाली, फूलों के बागानों और शांत वातावरण के लिए जानी जाती है, जो सुकून की तलाश करने वालों के लिए बिल्कुल परफेक्ट है। यहां पुंगानूर झील, स्वामीमलाई हिल्स पर ट्रेकिंग और जलगम्पराई वॉटरफॉल मेन अट्रैक्शन हैं। चेन्नई से यह लगभग 230 किमी दूर है और यहां घूमने का सबसे अच्छा समय नवंबर से फरवरी माना जाता है। स्वामीमलाई हिल्स पर ट्रेकिंग करना प्रकृति प्रेमियों के लिए एक बेहतरीन अनुभव है, जहां से पहाड़ों का खूबसूरत नजारा दिखता है, येलागिरी हिल्स के लिए चेन्नई से जॉलारपेट्टई तक ट्रेन है और वहां से टैक्सी या बस द्वारा हिल स्टेशन पहुंचा जा सकता है। यह जनरी लगभग 230 किमी की होती है और ट्रेन का खर्च ₹150–₹500, बस का ₹400–₹700 तथा टैक्सी का लगभग ₹5,000–₹7,000 तक हो सकता है।
पुडुचेरी और पिचावरम
में फ्रांसीसी कल्चर के साथ-साथ यूनिक नेचुरल ब्यूटी देखने को मिलता है। पिचावरम दुनिया के सबसे बड़े मैंग्रोव जंगलों में से एक है, इसके अलावा ऑरोविले का शांत वातावरण और पैराडाइज़ बीच भी टूरिस्ट को अट्रैक्ट करता है। चेन्नई से पुडुचेरी लगभग 165 किमी और पिचावरम लगभग 230 किमी दूर है, और यहां घूमने का सबसे अच्छा समय अक्टूबर से मार्च के बीच होता है। तमिलनाडु पर्यटन विभाग द्वारा यहां बोटिंग की सर्विस दी जाती है। घने मैंग्रोव के संकरे रास्तों के बीच से शांत नाव की सवारी करना बेहद रोमांचक होता है, पुडुचेरी और पिचावरम जाने के लिए चेन्नई से सीधी बस या टैक्सी अवेलेबल है, जिसमें लगभग 3–5 घंटे का समय लगता है। बस से ट्रेवल का खर्च ₹200–₹500, टैक्सी से ₹3,000–₹5,000 और पिचावरम में बोटिंग का अलग से ₹300–₹1,000 तक खर्च आता है।
इन सभी स्थानों की खास बात यह है कि ये चेन्नई से ज्यादा दूर नहीं हैं, इसलिए वीकेंड या छोटी छुट्टियों में आसानी से घूमे जा सकते हैं। हर जगह का अपना अलग एक्सपीरियंस है—कहीं शांति है, कहीं रोमांच, तो कहीं नेचुरल ब्यूटी का अद्भुत संगम। अगर आप शहर की भागदौड़ से दूर होकर सुकून और ताजगी महसूस करना चाहते हैं, तो ये जगहें आपके लिए परफेक्ट ट्रैवल चॉइस हैं और रियल में नेचर लवर्स के लिए एक यादगार जर्नी साबित हो सकती हैं