बदल देंगे आपके सफर का अंदाज़ को जब एक ही ट्रिप में घूम पाएंगे कई देशो में, इन 8 क्रूज़ और स्टे पैकेज़ के साथ!
Cruise-and-Stay छुट्टियां 2026 और उसके बाद ट्रिप का एक शानदार तरीका हैं, जिनमें समुद्री क्रूज़ और किसी डेस्टिनेशन पर ठहरने का एक्सपीरियंस एक साथ मिलता है। ये ट्रिप अलग-अलग देशों की कल्चर, ट्रेडिशन और लाइफ स्टाइल को करीब से जानने का मौका भी देती हैं। समुद्र में लक्ज़री एक्सपीरियंस और जमीन पर अट्रेक्शन की खोज इस तरह की छुट्टियों को और स्पेशल बनाती है। कुल मिलाकर, Cruise-and-Stay ट्रिप्स आराम, रोमांच और यादगार एक्सपीरियंस का परफेक्ट कॉम्बिनेशन देती हैं।
MoneyControl News
अपडेटेड Jun 09, 2026 पर 8:00 AM
2026 और उसके बाद की "Cruise-and-Stay" ट्रिप की छुट्टियां दुनिया में तेजी से पॉपुलर हो रही हैं। इसका कारण यह है कि अब ट्रैवलर केवल जहाज पर घूमना नहीं चाहते, बल्कि उन शहरों और देशों को भी गहराई से एक्सपीरियंस करना चाहते हैं जहां से क्रूज़ शुरू होती है या एन्ड होती है। एक Cruise-and-Stay छुट्टी में आमतौर पर कुछ दिन किसी बड़ी सिटी, कोस्टल डेस्टिनेशन या नेचुरल एरिया में बिताए जाते हैं और उसके बाद कई दिनों की क्रूज़ जर्नी की जाती है। इससे आपको एक ही ट्रिप में दो तरह के एक्सपीरियंस मिलते हैं, आइये जानते है दुनिया के बेस्ट बेहतरीन क्रूज़-और-स्टे डेस्टिनेशन के बारे में:
जापान और दक्षिण कोरिया Cruise-and-Stay
2026 के बाद की सबसे आकर्षक एशियाई छुट्टियों में से एक मानी जा रही है। इस यात्रा की शुरुआत आमतौर पर टोक्यो में कुछ दिनों के ठहराव से होती है। टोक्यो में आप भविष्यवादी तकनीक, पारंपरिक मंदिरों, विश्वस्तरीय भोजन और जापानी संस्कृति का अनुभव कर सकते हैं। कई यात्री माउंट फूजी की एक दिन की यात्रा और शिंकान्सेन बुलेट ट्रेन की सवारी भी शामिल करते हैं। इसके बाद क्रूज़ जहाज जापान के विभिन्न बंदरगाहों और दक्षिण कोरिया के शहरों की ओर रवाना होता है। यात्रा के दौरान नागासाकी, सप्पोरो, बुसान और जेजू जैसे स्थान देखने को मिल सकते हैं। ट्रिप का बजट ₹3.5–7 लाख प्रति व्यक्ति तक आता है जिसमें 4 रातें टोक्यो, माउंट फूजी डे ट्रिप, शिंकान्सेन (बुलेट ट्रेन), 10–14 रातों की क्रूज़, स्टॉप Tokyo, Busan, Nagasaki, Jeju है
अलास्का और डेनाली नेशनल पार्क Cruise-and-Stay
नेचर लवर के लिए एक सपनों जैसी छुट्टी है। ज्यादातर ट्रैवलर पहले 7 से 10 दिनों की अलास्का क्रूज़ करते हैं, जिसमें विशाल ग्लेशियर, बर्फ से ढके पर्वत, व्हेल, सील और अन्य वन्यजीव देखने को मिलते हैं। जहाज अक्सर जूनो, केचिकन और स्कैगवे जैसे बंदरगाहों पर रुकता है। क्रूज़ के बाद कई लोग डेनाली नेशनल पार्क में कुछ दिन बिताते हैं। यहां वाइल्ड लाइफ सफारी,माउंटेन सीन और नेचुरल एनवायरनमेंट मिलता है। ट्रिप का बजट ₹4–10 लाख प्रति व्यक्ति तक आता है जिसमें 7–10 रात अलास्का क्रूज़, 3–5 रातें नेशनल पार्क में होती है
भूमध्यसागर, इटली और ग्रीस Cruise-and-Stay
को दुनिया की सबसे क्लासिक और रोमांटिक छुट्टियों में गिना जाता है। आमतौर पर ट्रिप की शुरुआत रोम, वेनिस या बार्सिलोना जैसे हिस्टोरिक सिटी में कुछ दिनों के स्टे से होती है। क्रूज़ जहाज भूमध्यसागर के कई फेमस डेस्टिनेशन पर घूमता है। यात्रा के दौरान नेपल्स, माल्टा, एथेंस और सेंटोरिनी जैसे डेस्टिनेशन शामिल हो सकते हैं। सफेद और नीले रंग के घरों से सजे ग्रीक द्वीप, इटली का फेमस खाना और यूरोप का हिस्ट्री इस जर्नी को यादगार बना देते हैं। ट्रिप का बजट ₹3–8 लाख प्रति व्यक्ति तक आता है जिसमें 3 रातें Rome, 7–10 रातों की मेडिटेरेनियन क्रूज़, 3 रातें Athens या Santorini में होती है
कैरेबियन Cruise-and-Stay
उन लोगों के लिए आइडियल है जो धूप, समुद्र और आरामदायक छुट्टी चाहते हैं। ज्यादातर ट्रैवलर मियामी या ऑरलैंडो से शुरू होती हैं। कई ट्रैवलर पहले कुछ दिन फ्लोरिडा में बिताते हैं, इसके बाद क्रूज़ बहामास, जमैका, सेंट लूसिया, अरूबा और अन्य कैरेबियाई द्वीपों की ओर बढ़ती है। यहां स्नॉर्कलिंग, स्कूबा डाइविंग, बीच रिसॉर्ट और जलक्रीड़ाओं का मजा लिया जा सकता है। परिवारों, दोस्तों के समूहों और पहली बार क्रूज़ करने वालों के लिए यह सबसे बेस्ट ऑप्शन माना जाता है। ट्रिप का बजट ₹2.5–6 लाख प्रति व्यक्ति तक आता है जिसमें 3–4 दिन Miami या 4–5 दिन Orlando फिर 7–10 रात कैरेबियन क्रूज़ में होती है
नॉर्वे फ्योर्ड्स Cruise-and-Stay
पृथ्वी के सबसे ब्यूटीफुल नेचुरल सीन एक एक्सपीरियंस कराता है। यात्रा आमतौर पर ओस्लो या कोपेनहेगन में कुछ दिनों के स्टे से शुरू होती है। इसके बाद जहाज नॉर्वे के पॉपुलर फ्योर्ड्स में एंट्री करता है, जहां ऊंची चट्टानें, गहरे वाटरवे, झरने और छोटे-छोटे गांव दिखाई देते हैं। कई ट्रैवलर के लिए यह एक्सपीरियंस किसी फिल्मी सीन जैसा लगता है। यह ट्रैवलर फोटोग्राफी लवर और नेचुरल ब्यूटी की तलाश करने वाले ट्रैवलर के लिए आइडियल ट्रिप है। ट्रिप का बजट ₹4–9 लाख तक आता है जिसमें 3 रातें Oslo, 7–10 रात फ्योर्ड्स क्रूज़, 2–3 रातें Bergen में है
दक्षिण-पूर्व एशिया Cruise-and-Stay
जिसमें सिंगापुर, थाईलैंड और वियतनाम शामिल होते हैं, 2026 के बाद तेजी से पॉपुलर होने वाली छुट्टियों में गिनी जा रही है। सिंगापुर में कुछ दिन बिताकर ट्रैवलर मॉडर्न लाइफ का आनंद लेते हैं। इसके बाद क्रूज़ बैंकॉक, फुकेत, हो ची मिन्ह सिटी और दा नांग जैसे बंदरगाहों की जर्नी करती है। एक ही ट्रिप में मॉडर्न सिटीज, मंदिर, ट्रॉपिकल बीच और फेमस एशियाई स्ट्रीट फूड का आनंद लिया जा सकता है। ट्रिप का बजट ₹2.5–6 लाख तक आता है जिसमे 3 रातें Hong Kong 10–14 रात क्रूज़, 3 रातें Singapore, जिसके स्टॉप Ho Chi Minh City, Bangkok, Da Nang है
दुबई और अरबियन गल्फ Cruise-and-Stay
उन ट्रैवलर के लिए अट्रेक्टिव है जो मानसून में गर्म मौसम वाली लक्ज़री छुट्टी चाहते हैं। दुबई में कुछ दिनों के स्टे के दौरान मॉडर्न गगनचुंबी इमारतें, रेगिस्तानी सफारी, शॉपिंग मॉल और वर्ल्ड-क्लास होटल एक्सपीरियंस किए जा सकते हैं। यह जर्नी कम टाइम में लक्ज़री एक्सपीरियंस देती है और इंडियन ट्रैवलर के लिए फ्लाइट समय भी कम रहता है, जिससे यह बेस्ट ऑप्शन बन जाता है।