सर्दियों का मौसम घूमने के लिए बहुत अच्छा माना जाता है। सर्दियों के मौसम मे देश में अगल ही नजारा देखने को मिलता है। इस दौरान जहां कई लोग पहाड़ों की ओर जाते हैं, वहीं कुछ लोग ऐसी जगहें पसंद करते हैं जहां शांति हो और मन को सुकून मिले। भारत में पहाड़ और समुद्र तट ही नहीं, बल्कि कई खूबसूरत झीलें भी हैं, जो सर्दियों में घूमने के लिए एक बेहतरीन ऑप्शन बन जाती हैं। ठंडी हवा, शांत माहौल और प्राकृतिक सुंदरता इन झीलों को खास बना देती है।
