
स्पेशल जॉय राइड में दार्जिलिंग-घूम और कुर्सियांग-महानदी के बीच सर्विस शामिल हैं। यदि आप दुर्गा पूजा में दार्जिलिंग जाने वाले हैं, तो टॉय ट्रेन की इस खास जॉय राइड को अपनी ट्रिप का हिस्सा बनाकर पहाड़ों की खूबसूरती और हेरिटेज रेलवे का आनंद ले सकते हैं।
दार्जिलिंग हिमालयन रेलवे 1 अक्टूबर से दुर्गा पूजा में पैसेंजर के लिए अलग जॉय राइड शुरू करेगा। दार्जिलिंग और घूम के बीच चार सिंगल-ट्रिप जॉय राइड चलेंगी। ये सभी ट्रेनें डीजल इंजन से चलेगी और इनका किराया 800 रुपये रखा गया है। दार्जिलिंग से ट्रेनें सुबह 9:20 बजे और 11:25 बजे रवाना होंगी। वहीं, घूम से वापसी के लिए ट्रेनें 10:25 बजे और दोपहर 12:30 बजे चलेंगी। इस सफर में पैसेंजर को पहाड़ों के सुंदर नजारे देखने के साथ मशहूर टॉय ट्रेन का एक्सपीरियंस भी मिलेगा।
2. स्टीम इंजन ट्रेन का पुराना अंदाज
कुर्सियांग और महानदी के बीच दो राउंड-ट्रिप जॉय राइड भी शुरू की जाएंगी। इनमें से एक सर्विस 'रेड पांडा' नाम से चलेगी और इसे भाप यानी स्टीम इंजन से चलाया जाएगा। कुर्सियांग से यह ट्रेन सुबह 9 बजे रवाना होगी और महानदी से सुबह 10 बजे वापस चलेगी। इस राउंड-ट्रिप का प्रस्तावित किराया 1,530 रुपये है। पहाड़ों के बीच भाप छोड़ती ट्रेन और आसपास के हरे-भरे नजारे इस जर्नी को यादगार बना सकते हैं।
कुर्सियांग-महानदी रूट पर दूसरी राउंड-ट्रिप जॉय राइड का नाम 'मुक्ता धारा' रखा गया है। यह ट्रेन डीजल इंजन से चलेगी और इसका किराया 1,030 रुपये होगा। ट्रेन कुर्सियांग से दोपहर 3:15 बजे रवाना होगी और महानदी से शाम 4 बजे वापस चलेगी। 'मुक्ता धारा' नाम रवींद्रनाथ टैगोर के 1922 में लिखे मशहूर नाटक से जुड़ा है। इसके साथ ही इस नाम का संबंध इलाके की खूबसूरत पगलाझोरा धारा से भी बताया जाता है।
4. दुर्गा पूजा में सफर का नया रोमांच
इन स्पेशल जॉय राइड्स के शुरू होने से दुर्गा पूजा के दौरान दार्जिलिंग घूमने आने वाले टूरिस्ट के पास घूमने का एक और खास ऑप्शन होगा। स्टीम इंजन वाली ट्रेन से सफर करने पर दार्जिलिंग हिमालयन रेलवे की पुरानी विरासत को करीब से महसूस करने का मौका मिलेगा। हेरिटेज रेलवे, पहाड़ी नजारे और त्योहार का माहौल मिलकर इस जॉय राइड को दार्जिलिंग ट्रिप का खास हिस्सा बना सकते हैं।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।