Get App

सपनों की शादियां...लोगों को खूब भा रहा डेस्टिनेशन वेडिंग का ट्रेंड, इस बिजनेस में जमकर हो रही कमाई

देश में पिछले कुछ सालों में डेस्टिनेशन वेडिंग का चलन काफी रहा है। डेस्टिनेशन वेडिंग, अब सेलेब्रिटी और बड़े घरानों से निकल कर आम लोगों के जिंदगी तक पहुंच गया है। भारत में अपनी शादी को यादगार बनाने के लिए लोग वो हर चीज करना चाहते हैं, जो उन्होंने फिल्मों में देखी है

Rajat Kumarअपडेटेड Mar 27, 2025 पर 5:58 PM
सपनों की शादियां...लोगों को खूब भा रहा डेस्टिनेशन वेडिंग का ट्रेंड, इस बिजनेस में जमकर हो रही कमाई
देश में डेस्टिनेशन वेडिंग एक बार फिर चर्चा में है और इस बार इस तार को पीएम मोदी ने छेड़ा है।

Destination Wedding  : शादी...मतलब धूम धड़ाका, खाना-पीना और फैमिली-दोस्तों संग ढेर सारी मौज-मस्ती। बदलते जमाने के साथ देश में होने वाली शादियों के तरीके भी बदल गए हैं। संजय लीला भंसाली की फिल्मों के शानदार सेट हो या फिर करन जौहर की फिल्मों के तड़कते-भड़कते गाने...ये सारी चीजें बॉलीवुड के सिल्वर स्क्रीन से निकलकर भारत में होने वाली आम शादियों में पहुंच गए हैं। डेस्टिनेशन वेडिंग ऐसा ही एक पैकेज है, जहां शादियां किसी फिल्म की तरह दिखती हैं और दूल्हा-दुल्हन, इस फिल्म के हीरो और हिरोइन।

देश में पिछले कुछ सालों में डेस्टिनेशन वेडिंग का चलन काफी रहा है। डेस्टिनेशन वेडिंग, अब सेलेब्रिटी और बड़े घरानों से निकल कर आम लोगों के जिंदगी तक पहुंच गया है। भारत में अपनी शादी को यादगार बनाने के लिए लोग वो हर चीज करना चाहते हैं, जो उन्होंने फिल्मों में देखी है।

पीएम मोदी की भी अपील

देश में डेस्टिनेशन वेडिंग एक बार फिर चर्चा में है और इस बार इस तार को पीएम मोदी ने छेड़ा है। हाल ही में अपने उत्तराखंड दौरे पर पीएम मोदी ने कहा, देश के लोग विदेशों में जाकर शादियां न करें। अपने देश में ही करें। पीएम ने देश का पैसा देश में रखने की अपील की।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें