दुनिया के 7 ऐसे रोड जहां कुछ ही घंटों चलने पर बदल जाता हैं मौसम, है प्रकृति का अद्भुत करिश्मा!

पृथ्वी पर कुछ ऐसे खास रोड ट्रिप मार्ग हैं जहां एक ही यात्रा में चारों मौसमों का अनुभव किया जा सकता है। इसका कारण वहां की ऊंचाई, भू-आकृति और जलवायु का तेज़ बदलाव है। कई देशो के क्षेत्र इस एक्सपीरियंस के लिए फेमस हैं। इसके अलावा रोड आइलैंड और माउंटेन भी चारों मौसमों का अनोखा कॉम्बिनेशन दिखाते हैं। ये सभी रोड ट्रिप्स एक ही जर्नी में नेचर की अलग-अलग खूबसूरती देखने का खास मौका देती हैं।

अपडेटेड Jun 02, 2026 पर 8:00 AM
Story continues below Advertisement

दुनिया में कुछ ऐसे अद्भुत स्थान हैं जहां एक ही रोड ट्रिप के दौरान चारों मौसमों का एक्सपीरियंस किया जा सकता है। इसका मुख्य कारण वहां की ज्योग्राफिकल डाइवर्सिटी और ऊंचाई में होने वाला तेज़ बदलाव है। कुछ ही घंटों की ड्राइव में गर्मी, सर्दी, वसंत और शरद ऋतु जैसे अलग-अलग मौसम महसूस होते हैं। कहीं रेगिस्तान जैसी गर्मी मिलती है तो कहीं बर्फीली चोटियां दिखाई देती हैं। यही वजह है कि ये रोड ट्रिप्स ट्रैवलर के लिए बेहद खास और यादगार बन जाती हैं, आइये जानते है दुनिया की ऐसी जगहें जहां आप एक ही रोड ट्रिप में चारों मौसमों का एक्सपीरियंस कर सकते हैं:

अमेरिका की California State Route 395 

This may contain: an aerial view of a winding road near the ocean


California State Route 395 अमेरिका की सबसे खूबसूरत और विविध रोड ट्रिप्स में से एक मानी जाती है। इस मार्ग पर सफर के दौरान यात्री गर्म रेगिस्तानी इलाकों से निकलकर घने जंगलों और हरियाली से भरे क्षेत्रों तक पहुंच सकते हैं। रास्ते में कई पहाड़ी इलाके शरद ऋतु के सुनहरे रंगों से सजे दिखाई देते हैं। वहीं अंत में Mammoth Mountain के आसपास बर्फ से ढके नज़ारे सर्दियों जैसा अनुभव कराते हैं

न्यूज़ीलैंड के South Island

This contains: Japan scenery HD wallpapers showcasing the iconic Mount Fuji with a serene lake in the foreground.

South Island अपनी अद्भुत प्राकृतिक विविधता के लिए दुनिया भर में प्रसिद्ध है। यहां ट्रेवलिंग के दौरान समुद्र तटों की हल्की गर्माहट और हरे-भरे मैदानों की ताज़गी का आनंद लिया जा सकता है। कई क्षेत्रों में रंग-बिरंगे जंगल शरद ऋतु जैसा मनमोहक सीन दिखते हैं। वहीं Aoraki / Mount Cook के आसपास की बर्फ से ढकी चोटियां सर्दियों जैसा शानदार अनुभव कराती हैं

दक्षिण अमेरिका का Patagonia

This may contain: a man sitting on top of a rocky beach next to a lake and snow covered mountains

Patagonia दक्षिण अमेरिका का एक बेहद खूबसूरत और विविध प्राकृतिक क्षेत्र है, जो Argentina और Chile में फैला हुआ है। यहां एक ओर धूप से नहाए खुले मैदान दिखाई देते हैं, तो दूसरी ओर घने जंगल और बर्फीले पहाड़ मन मोह लेते हैं। मौसम और सीन में तेज़ बदलाव के कारण एक ही यात्रा में कई अलग-अलग ऋतुओं जैसा अनुभव होता है। आसपास के कुछ हिस्सों में गर्म और सुहावना मौसम देखने को मिलता है, जो इस क्षेत्र को और भी अनोखा बनाता है

आइसलैंड की Iceland Ring Road

This may contain: an empty road in the mountains with snow on it

Iceland Ring Road दुनिया की सबसे रोमांचक रोड ट्रिप्स में से एक मानी जाती है। इस रोड पर ट्रेवलिंग के दौरान यात्री हरे-भरे मैदानों, शानदार झरनों और काले ज्वालामुखीय सीन का आनंद लेते हैं। रास्ते में कई स्थान ऐसे मिलते हैं जहां मौसम वसंत जैसा सुहावना महसूस होता है। वहीं कुछ ही दूरी पर विशाल ग्लेशियर और बर्फ से ढकी पर्वत चोटियां सर्दियों का एहसास कराती हैं। नेचर के इतने विविध रूप एक ही सफर में देखने को मिलना इस रोड ट्रिप को बेहद खास और यादगार बनाता है

स्विट्ज़रलैंड Swiss Alps

This may contain: a scenic view of a town on the water with mountains in the backgroud

Swiss Alps में यात्रा के दौरान कुछ ही घंटों में मौसम और नेचुरल सीन पूरी तरह बदल सकते हैं। निचली घाटियों में सुहावना और गर्म वातावरण मिलता है, जबकि ऊंचाई पर रंग-बिरंगे अल्पाइन फूलों से सजे मैदान दिखाई देते हैं। घने जंगल शरद ऋतु के सुनहरे और लाल रंगों से मन मोह लेते हैं। वहीं सबसे ऊंची चोटियों पर सालभर जमी बर्फ सर्दियों जैसा अद्भुत अनुभव कराती है

दक्षिण अमेरिका की Andes Mountains

This may contain: a wooden dock sitting in the middle of a lake with mountains in the back ground

Andes Mountains दुनिया की सबसे लंबी माउंटेन रेंज में से एक है और अपनी विविध जलवायु के लिए पॉपुलर है। यहां निचले क्षेत्रों में गर्म और शुष्क मौसम का अनुभव होता है, जबकि ऊंचाई बढ़ने के साथ हरियाली और ठंडक बढ़ने लगती है। पहाड़ी जंगल और घाटियां वसंत तथा शरद ऋतु जैसा सुंदर वातावरण प्रस्तुत करती हैं। वहीं ऊंची चोटियों पर जमी बर्फ और हिमनद सर्दियों जैसा अद्भुत नज़ारा दिखाते हैं

जापान के Hokkaido

This may contain: a field full of orange and yellow flowers next to trees with snow capped mountains in the background

Hokkaido जापान का सबसे उत्तरी और प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर द्वीप है। यहां के समुद्र तटीय क्षेत्रों में हल्का और सुखद मौसम देखने को मिलता है। गर्मियों में रंग-बिरंगे फूलों से सजे विशाल मैदान टूरिस्ट को अट्रैक्ट करते हैं। शरद ऋतु के दौरान जंगल लाल, पीले और नारंगी रंगों से सज जाते हैं, वहीं ऊंचे पर्वतीय क्षेत्रों की बर्फ से ढकी चोटियां सर्दियों का अद्भुत अनुभव कराती हैं, जिससे एक ही विजिट में चारों मौसमों की झलक मिल जाती है

इन जगहों की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि यहां कुछ ही दूरी तय करने पर ऐसा महसूस होता है मानो आप एक देश नहीं, बल्कि कई अलग-अलग क्लाइमेट जोन की ट्रेवलिंग कर रहे हों। इन रोड ट्रिप्स पर हर मोड़ एक नया दृश्य और हर कुछ किलोमीटर पर नेचर का बिल्कुल अलग रूप देखने को मिलता है, जो पूरी ट्रिप को यादगार बना देता है तो आप भी ऐसी ही ट्रिप का प्लान बनाएं और सफर के हसीन लम्हों को अपने कैमरे में कैद करें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।