Get App

अब समर वेकेशन नहीं, मानसून वेकेशन है हिट! जानिए इस बदलाव की बड़ी वजहें

मानसून में घूमने का ट्रेंड इंडियन ट्रैवलर के बीच तेजी से बढ़ रहा है। बारिश के मौसम में पहाड़, झरने, जंगल और कॉफी-चाय के बागान हरियाली से भर जाते हैं, जिससे कई जगहों का नजारा बिल्कुल बदल जाता है। वीकेंड पर छोटी ट्रिप लोगों को अट्रैक्ट कर रही है। अब ट्रैवलर बारिश खत्म होने का इंतजार करने के बजाय इसी मौसम में नेचर के करीब जाकर नए और यादगार एक्सपीरियंस लेना पसंद कर रहे हैं।

Roopali Sharmaअपडेटेड Aug 28, 2026 पर 2:16 PM
अब समर वेकेशन नहीं, मानसून वेकेशन है हिट! जानिए इस बदलाव की बड़ी वजहें

बारिश शुरू होते ही घूमने का प्लान लोग पहले अक्सर टाल देते थे, लेकिन अब मानसून का मौसम भी लोगों को ट्रैवल के लिए अट्रैक्ट करने लगा है। पहाड़ों की हरियाली, झरनों की रौनक, ठंडा मौसम और बारिश से बदला हुआ प्राकृतिक नजारा ट्रैवलर को खूब पसंद आ रहा है। भारतीय लोग अब मानसून में भी घूमने के लिए छोटी-छोटी ट्रिप्स प्लान कर रहे हैं।

अब घूमने का मतलब सिर्फ साल में एक लंबी छुट्टी लेना नहीं रह गया है। लोग अपने बिजी शेड्यूल के बीच वीकेंड ट्रिप और छोटे गेटअवे को ज्यादा पसंद कर रहे हैं। कम भीड़, कई जगहों पर बेहतर कीमत और प्रकृति के करीब समय बिताने का मौका मानसून ट्रैवल को खास बना रहा है। ट्रैवलर की पसंद भी अब बदल रही है और वे ऐसी जगहों पर जाना चाहते हैं, जहां उन्हें सुकून के साथ कुछ नया एक्सपीरियंस करने का मौका मिले।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें