आपको विदेश से नौकरी का ऑफर हो और आप वीजा न होने के कारण वहां नहीं जा पा रहे है, तो सबसे पहले वर्क वीजा की सही जानकारी होना जरूरी है। एक राहत भरी खबर यह है कि जर्मनी उन देशों में शामिल है, जहां क्वालिफाइड इंडियन प्रोफेशनल्स के लिए नौकरी करने का रास्ता पहले से आसान हो गया है:
Applying for the Visa (वीजा के लिए आवेदन)
Required Documents (जरुरी डॉक्यूमेंट्स)
आवेदन के लिए वैलिड पासपोर्ट, नौकरी का ऑफर (यदि है), पढ़ाई और एक्सपीरियंस से जुड़े डॉक्यूमेंट, हेल्थ इंश्योरेंस और भरा हुआ वीजा फॉर्म जैसे जरूरी कागजात चाहिए होते हैं।
Application Process (आवेदन प्रक्रिया)
सबसे पहले नौकरी का ऑफर लें या अपनी एलिजिबिलिटी के हिसाब से अप्लाई करें। इसके बाद जर्मन एम्बेसी में अपॉइंटमेंट बुक करें, सभी डॉक्युमेंट जमा करें, वीजा फीस भरें और बायोमेट्रिक प्रोसेस पूरी करें।
एडल्ट के लिए वर्क वीजा की फीस 75 यूरो है, जबकि 18 साल से कम उम्र के आवेदकों के लिए 37.50 यूरो फीस तय की गई है।
Visa Processing Time (वीजा मिलने का समय)
सभी डाक्यूमेंट्स सही होने पर ज्यादातर एप्लीकेशन करीब 15 वर्किंग डेज में प्रोसेस हो जाते हैं। हो सकता है कि ज्यादा एप्लीकेशन होने पर इसमें थोड़ा ज्यादा समय भी लग सकता है।