लद्दाख का नाम सुनते ही आंखों के सामने ऊंचे पहाड़, नीला आसमान और शानदार सड़कें आ जाती हैं, लेकिन यदि आप बाइक से लद्दाख घूमने का सपना देख रहे हैं, तो सिर्फ जोश होना ही काफी नहीं है। एक सही बाइक चुनना भी उतना ही जरूरी है। लद्दाख के ऊंचे पहाड़, खराब सड़कें और बदलता मौसम ऐसी बाइक मांगते हैं। सही बाइक होने से सफर ज्यादा सेफ, कम्फर्टेबल और यादगार बन जाता है।
Hero XPulse 200 4V और XPulse 210 (हीरो)
Royal Enfield Bullet 350 और Classic 350 (रॉयल एनफील्ड बुलेट / क्लासिक)
लद्दाख जाने वाले बाइकर्स की पसंदीदा बाइक्स में Bullet 350 और Classic 350 का नाम सबसे पहले आता है। इनमें 349cc का इंजन मिलता है, जो पहाड़ी रास्तों पर अच्छी ताकत देता है। इनकी आरामदायक सीट, मजबूत बॉडी और आसान हैंडलिंग के कारण लंबी जर्नी ज्यादा थकाने वाली नहीं लगती।
Suzuki V-Strom SX (सुजुकी)
Suzuki V-Strom SX उन लोगों के लिए बढ़िया बाइक है, जो रोज चलाने के साथ-साथ लंबी ट्रिप भी करना चाहते हैं। इसमें 249cc का इंजन मिलता है, जो अच्छी पावर और टॉर्क देता है। कम्फर्टेबल सीट और मॉडर्न फीचर्स की वजह से लॉन्ग ड्राइव आसान हो जाती है।
Royal Enfield Himalayan 450 (रॉयल एनफील्ड हिमालयन)
आप लद्दाख के मुश्किल रोड पर बेफिक्र होकर राइड करना चाहते हैं, तो Himalayan 450 अच्छे ऑप्शन है। इसमें 452cc का लिक्विड-कूल्ड इंजन मिलता है। अच्छी ग्राउंड क्लीयरेंस, मजबूत सस्पेंशन और आरामदायक राइडिंग पोजिशन की वजह से यह बाइक खराब सड़कों, ऊंचे दर्रों और पानी वाले रास्तों पर भी अच्छा परफॉर्म करती है।
KTM 390 Adventure और Adventure X (केटीएम)
आपको एडवेंचर के साथ तेज रफ्तार और नए फीचर्स भी चाहिए, तो KTM 390 Adventure और Adventure X अच्छी हैं। इनमें कॉर्नरिंग ABS, ट्रैक्शन कंट्रोल और क्विकशिफ्टर जैसे फीचर्स मिलते हैं। यह बाइक हाईवे से लेकर पहाड़ी और उबड़-खाबड़ रास्तों तक हर जगह शानदार राइडिंग का एक्सपीरियंस देती है।