Get App

पत्थर, पहाड़ और ऊंचे दर्रे... लद्दाख के लिए बनी हैं ये एडवेंचर मोटरसाइकिलें!

लद्दाख (Ladakh) की रोड ट्रिप (road trip) यादगार बनाने के लिए ऐसी मोटरसाइकिल (road trip) चुनना जरूरी है जो लंबी दूरी, ऊंचाई और खराब रास्तों पर परफॉरमेंस दे सके। सही बाइक न सिर्फ सफर को आरामदायक बनाती है, बल्कि मुश्किल कंडीशन में भी कॉन्फिडेंस बनाए रखती है। अगर आप इस एडवेंचर की तैयारी कर रहे हैं, तो अपनी जरूरत और बजट (budget) के हिसाब से सही ऑप्शन चुनकर ट्रिप का भरपूर आनंद ले सकते हैं।

Roopali Sharmaअपडेटेड Jul 30, 2026 पर 9:48 AM
पत्थर, पहाड़ और ऊंचे दर्रे... लद्दाख के लिए बनी हैं ये एडवेंचर मोटरसाइकिलें!

लद्दाख का नाम सुनते ही आंखों के सामने ऊंचे पहाड़, नीला आसमान और शानदार सड़कें आ जाती हैं, लेकिन यदि आप बाइक से लद्दाख घूमने का सपना देख रहे हैं, तो सिर्फ जोश होना ही काफी नहीं है। एक सही बाइक चुनना भी उतना ही जरूरी है। लद्दाख के ऊंचे पहाड़, खराब सड़कें और बदलता मौसम ऐसी बाइक मांगते हैं। सही बाइक होने से सफर ज्यादा सेफ, कम्फर्टेबल और यादगार बन जाता है।

Hero XPulse 200 4V और XPulse 210 (हीरो)

आपका बजट कम है और आप हल्की ऑफ-रोड बाइक चाहते हैं, तो Hero XPulse 200 4V और XPulse 210 अच्छे ऑप्शन हैं। इनका इंजन दमदार है और लंबा सस्पेंशन व अच्छी ग्राउंड क्लीयरेंस खराब और पथरीले रास्तों पर भी आसानी से चलने में मदद करती है। हल्की होने की वजह से अगर बाइक कहीं फंस जाए, तो उसे संभालना भी आसान रहता है। साथ ही इसका माइलेज भी अच्छा मिलता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें