Get App

ना थकाने वाला सफर और ना ही पॉकेट पर बोझ...सिर्फ दो दिन की छुट्टी में घूम लें ये सुकून वाली जगहें

हर साल अगस्त के पहले रविवार को फ्रेंडशिप डे मनाया जाता है। इस बार फ्रेंडशिप डे 3 अगस्त 2025 को मनाया जाएगा। फ्रेंडशिप डे दोस्ती के एहसास को और खान बनाने के लिए मनाया जाता है। अगर आप अपने इस दिन को और खास दिन बनाना चाहते हैं तो आप अपने दोस्त के साथ इन जगहों पर घूमने जा सकते हैं

MoneyControl News
अपडेटेड Jul 25, 2025 पर 22:57
ना थकाने वाला सफर और ना ही पॉकेट पर बोझ...सिर्फ दो दिन की छुट्टी में घूम लें ये सुकून वाली जगहें

आप कम खर्च में इन मजेदार जगहों पर घूमकर अपने फ्रेंडशिप डे को और खास बना सकते हैं।(Photo Credit: Canva)

वाराणसी: अगर दोस्तों के साथ कुछ शांत और खास अनुभव करना चाहते हैं तो उत्तर प्रदेश का वाराणसी एक बेहतरीन ऑप्शन है। यहां घाटों पर बैठकर बातें करना, नाव की सैर और लजीज बनारसी स्ट्रीट फूड ट्रिप को यादगार बना देते हैं। (Photo Credit: Canva)

पुष्कर: अगर दोस्तों के साथ कम खर्च वाली ट्रिप करनी हो तो पुष्कर बढ़िया ऑप्शन है। यहां की झील, ब्रह्मा मंदिर और लोकल बाजारों में घूमना मजेदार होता है। पूरा शहर एक दिन में घूम सकते हैं।(Photo Credit: Canva)

कसोल: अगर दोस्तों के साथ ट्रेकिंग और कैफे में चिल करना चाहते हैं तो कसोल एक शानदार जगह है। पहाड़ों की खूबसूरती, मजेदार कैफे और सुकून भरा माहौल इसे यादगार ट्रिप बना देता है।(Photo Credit: Canva)

लोनावला: अगर आप मुंबई या पुणे के पास रहते हैं, तो बारिश के मौसम में दोस्तों के साथ लोनावला घूमना एक बढ़िया प्लान हो सकता है। हरियाली, झरने और रोड ट्रिप का मजा इसे खास बना देता है।(Photo Credit: Canva)

मथुरा: अगर आप दिल्ली में रहते हैं तो अपने दोस्तों के साथ कम खर्च में मथुरा घूमने का प्लान बना सकते हैं। यहां पर श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर के दर्शन खास माना जाता हैं। (Photo Credit: Canva)

मनाली: अगर आप अपने दोस्तों के साथ एडवेंचर स्पोर्ट्स का मजा लेना चाहते हैं तो आप मनाली घूमने जा सकते हैं। मनाली के खूबसूरत नजारे आपके इस खास दिन को और ज्यााद अच्छा बना देंगे।(Photo Credit: Canva)

वृंदावन: कम बजट में आप दिल्ली से कुछ घंटों पर स्थित वृंदावन जा सकते हैं। यहां पर आप अपने दोस्तों के साथ प्रेम मंदिर, बांके बिहारी मंदिर, इस्कॉन मंदिर और बरसाना का राधा रानी मंदिर भी देखने लायक हैं।(Photo Credit: Canva)

सब समाचार

+ और भी पढ़ें