Get App

तुर्की और अजरबैजान को छोड़िए...इन खूबसूरत देशों में घुमने का बनाए प्लान

तुर्की और अजरबैजान को लेकर भारत के साथ बढ़ते तनाव के चलते कई भारतीय यात्रियों ने इन देशों के अपने टूर कैंसिल कर दिए हैं। तुर्की और अजरबैजान के अलावा भी कई ऐसे शानदार और खूबसूरत देश है, जहां आप अपनी छुट्टियों का मजा ले सकते हैं। आईए जानते हैं उन हॉलिडे डेस्टिनेशन के बारें में

MoneyControl News
अपडेटेड May 15, 2025 पर 23:28
तुर्की और अजरबैजान को छोड़िए...इन खूबसूरत देशों में घुमने का बनाए प्लान

Georgia: जॉर्जिया की राजधानी त्बिलिसी, रंग-बिरंगी बालकनियों और पत्थरों से बनी संकरी गलियों में बसे सल्फर बाथहाउस के लिए जानी जाती है। यहाँ की बर्फ से ढकी पहाड़ियां और गांवों में फैले अंगूर के बाग एक अलग ही नजारा पेश करते हैं। यूरोप में जॉर्जिया एक ऐसा खूबसूरत देश है।(Photo Credit: Canva)

Armenia: आर्मेनिया एक ऐसा देश है जहां हर पहाड़ी अपनी कोई न कोई कहानी है। इसकी राजधानी येरेवन की गुलाबी पत्थर की इमारतें बहुत खूबसूरत लगती हैं। सेवन झील का शांत पानी और दिलिजन के कोहरे से ढके जंगल सुकून देने वाली जगहें हैं। इस देश में शांत सनसेट के नजारे काफी खास होते हैं।(Photo Credit: Canva)

Vietnam: दुनिया भर में वियतनाम अपनी मेहमाननवाजी के लिए भी जाना जाता है। होई एन की चमकती लालटेन, हा लॉन्ग बे में हरे पहाड़ों के बीच बहती नावें और हनोई की व्यस्त सड़कों अपनी अलग कहानी कहता है। वियतनाम एक ऐसा देश है जहां भारतीय रुपए का मूल्य बहुत अधिक है।(Photo Credit: Canva)

Kyrgyzstan: अगर आप प्रकृति की खूबसूरती और शांति के दीवाने हैं, तो किर्गिस्तान आपके लिए एक बेहतरीन जगह है। यहां दूर-दूर तक फैली घाटियां, रंग-बिरंगे जंगली फूलों से भरे मैदान और एकदम साफ़ अल्पाइन झीलें हैं। आप पारंपरिक युर्ट (कपड़े से बना तंबू) में रह सकते हैं और ऊंचे पहाड़ी मैदानों में दौड़ते घोड़ों को देख सकते हैं।(Photo Credit: Canva)

Nepal: नेपाल भारत से काफी करीब है। यहां बर्फ से ढकी पहाड़ियां, शांत मंदिर और रोमांचक जंगल सफारी मिलती हैं। चाहे आप एवरेस्ट के आसपास ट्रेकिंग कर रहे हों, किसी मठ में ध्यान कर रहे हों या पोखरा की झील के किनारे सुकून से समय बिता रहे हों।(Photo Credit: Canva)

Sri Lanka: श्रीलंका एक ऐसा खूबसूरत द्वीप है जो धुंध से ढकी पहाड़ियों, सुनहरे समुद्र तटों और पुरानी सांस्कृतिक जगहों का बेहतरीन मेल है। यहां आप सिगिरिया के ऊंचे चट्टानी किले पर चढ़ सकते हैं, गाले की पुरानी गलियों में घूम सकते हैं या हरे-भरे चाय के बागानों के बीच से एला जाने वाली ट्रेन की सवारी का मजा ले सकते हैं।(Photo Credit: Canva)

Egypt: मिस्र एक ऐसा देश है जो अपने पिरामिडों और नील नदी के किनारे बने पुराने मंदिरों के जरिए आपको एक अलग ही भव्यता का अनुभव कराता है। यहां की राजधानी काहिरा, लक्सर और असवान जैसे शहर आपको हजारों साल पुराने इतिहास से रूबरू कराते हैं। (Photo Credit: Canva)

Albania: अल्बानिया, एड्रियाटिक और आयोनियन सागर के किनारे बसा एक खूबसूरत देश है, जो प्राकृतिक सौंदर्य से भरा हुआ है। यहां के समुद्र तट शांत और कम भीड़ वाले हैं। आप बुट्रिंट में पुराने ऐतिहासिक खंडहर देख सकते हैं या सरंडे में समुद्र के किनारे बैठकर आराम से कॉफी का मजा ले सकते हैं।(Photo Credit: Canva)

सब समाचार

+ और भी पढ़ें