Get App

दिल्ली-एनसीआर के पास छिपा है मिनी नैनीताल, सिर्फ ₹10 में मिलेगा स्वर्ग जैसा सुकून

गर्मियों की छुट्टियों में अगर आप सुकून, हरियाली और रोमांच का मजा एक साथ लेना चाहते हैं, तो गाजियाबाद का सिटी फॉरेस्ट बेहतरीन जगह साबित हो सकता है। हिंडन नदी किनारे बने इस पार्क में बोटिंग, जिप लाइन, साइकिलिंग और घुड़सवारी जैसी कई मजेदार एक्टिविटीज कम बजट में उपलब्ध हैं

Edited By: Anchal Jhaअपडेटेड May 07, 2026 पर 3:04 PM
दिल्ली-एनसीआर के पास छिपा है मिनी नैनीताल, सिर्फ ₹10 में मिलेगा स्वर्ग जैसा सुकून
इस जगह की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यहां घूमना जेब पर भारी नहीं पड़ता।

गर्मियों की छुट्टियां शुरू होते ही लोग ऐसी जगह की तलाश में रहते हैं जहां कुछ समय सुकून और ठंडी हवा के बीच बिताया जा सके। शहर की भागदौड़, ट्रैफिक और तेज गर्मी से दूर हरियाली से भरी जगहें इन दिनों लोगों को खूब आकर्षित कर रही हैं। गाजियाबाद का सिटी फॉरेस्ट भी अब ऐसा ही पसंदीदा वीकेंड स्पॉट बनता जा रहा है। हिंडन नदी के किनारे बना ये खूबसूरत स्थान प्रकृति, शांति और एडवेंचर का शानदार मेल माना जाता है। यहां पहुंचते ही लोगों को शहर के शोर से अलग एक अलग ही सुकून महसूस होता है।

झील, हरियाली और ठंडी हवा इस जगह को फैमिली पिकनिक और दोस्तों के साथ घूमने के लिए खास बना रही है। कम बजट में शानदार अनुभव मिलने की वजह से दिल्ली-एनसीआर के लोग भी यहां बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं।

मिनी नैनीताल

राजनगर एक्सटेंशन के करेहड़ा इलाके में फैला ये सिटी फॉरेस्ट करीब 175 एकड़ में फैला हुआ है। यहां मौजूद दो बड़ी झीलें इस जगह की सबसे खास आकर्षण मानी जाती हैं। शांत पानी के बीच बोटिंग करते समय ऐसा महसूस होता है जैसे आप किसी हिल स्टेशन की झील में घूम रहे हों। सिर्फ ₹60 में मिलने वाली बोटिंग बच्चों और बड़ों दोनों को खूब पसंद आ रही है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें