ऑफिस से घर तक मानसून में बालों का ख्याल रखने की, 5 मिनट वाली ट्रिक वर्किंग मॉम्स के लिए

बारिश के मौसम में नमी, पसीना और धूल की वजह से बाल जल्दी चिपचिपे, बेजान और कमजोर हो जाते हैं। इसके लिए महंगे हेयर ट्रीटमेंट की नहीं, बल्कि सही हेयर केयर रूटीन की जरूरत होती है। हल्का शैम्पू, कंडीशनर, अच्छी डाइट और स्कैल्प की देखभाल करने की आदतें बालों को हेल्दी रखती हैं। रोज की थोड़ी-सी देखभाल से आपके बाल पूरे मानसून खूबसूरत और मजबूत बने रह सकते हैं।

अपडेटेड Aug 06, 2026 पर 10:24 AM

घर और ऑफिस की जिम्मेदारियों के बीच वर्किंग मॉम्स को अपने लिए समय निकालना आसान नहीं होता। इसके लिए बालों की देखभाल करना मुश्किल हो जाता है। लेकिन रोज सिर्फ कुछ मिनट की छोटी-छोटी आदतें अपनाकर भी आप मानसून में बालों का झड़ना, फ्रिजीनेस और रूखापन कम कर सकती हैं।

हल्का शैम्पू चुनें

मानसून में बालों में पसीना, धूल और चिपचिपापन जल्दी जमा हो जाता है। इसलिए हमेशा हल्का शैम्पू उपयोग करें जो आपके स्कैल्प के हिसाब से सही हो। इससे बाल अच्छी तरह साफ हो जाते हैं और उनका नैचुरल ऑयल भी बना रहता है।

कंडीशनर जरूर लगाएं 


जब भी आप शैम्पू करे तो बाद में बालों की लंबाई और सिरों पर कंडीशनर लगाना न भूलें। इससे बाल मुलायम रहते हैं, कम उलझते हैं और फ्रिजीनेस भी कम होती है। बाल टूटने की प्रॉब्लम भी बहुत कम हो सकती है।

स्कैल्प का रखें ध्यान

सिर्फ बालों की नहीं, स्कैल्प की देखभाल करना भी जरूरी है। जब भी दिन में आपको टाइम मिले कुछ मिनट उंगलियों से हल्की मसाज करें। इससे ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है, स्कैल्प को आराम मिलता है और बालों की जड़ें मजबूत बनती है।

हफ्ते में एक बार तेल लगाएं

बहुत बिजी होने पर भी हफ्ते में कम से कम एक बार बालों में तेल जरूर लगाएं। शैम्पू करने से 15–20 मिनट पहले हल्की मालिश करने से स्कैल्प को पोषण मिलता है और बालों का रूखापन कम होता है। इससे बाल ज्यादा हेल्दी बने रहते हैं।

टाइट हेयरस्टाइल से बचें 

कभी भी बालों में बहुत टाइट पोनीटेल या जूड़ा बनाने से बालों की जड़ों पर प्रेशर पड़ता है। इससे बाल टूटने और झड़ने लगते हैं। कोशिश करें कि ऑफिस या घर में ढीला और कम्फर्टेबल हेयरस्टाइल रखें, ताकि बालों पर ज्यादा खिंचाव न पड़े।

अच्छी डाइट लें

बाल सिर्फ बाहर से देखभाल करने से नहीं, बल्कि सही खानपान से भी मजबूत बनते हैं। अपनी डाइट में प्रोटीन, हरी सब्जियां, फल, अंडे, नट्स और बीज जैसी चीजें खाएं। शरीर को सही पोषण मिलेगा तो उसका असर बालों पर नजर आता है।

हीट स्टाइलिंग कम करें

बार-बार स्ट्रेटनर, कर्लिंग मशीन या तेज गर्म हवा वाले ब्लो ड्रायर का उपयोग बालों को कमजोर बनाता है। जब भी समय मिले, बालों को नेचुरल तरीके से सूखने दें। इससे बालों की नमी और चमक लंबे समय तक बनी रहती है।

रोज थोड़ा समय दें

बालों की अच्छी देखभाल के लिए घंटों का समय निकालने की जरुरत नहीं होती है। रोज कुछ मिनट बालों को सुलझाने, साफ रखने और सही तरीके से संभालने की आदत अच्छी होती है। छोटी-छोटी अच्छी आदतें लंबे समय तक बालों को मजबूत, शाइनी और हेल्दी बनाए रखती हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।