Honeymoon Destination : राजा रघुवंशी मर्डर केस ने दो परिवारों के साथ ही साथ पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। दोनों परिवारों ने सपने भी नहीं सोचा था कि जिस खुशी से वो रिश्तों के बंधन में बंध रहे हैं वही रिश्ता एक दिन कभी ना भूलने वाला दर्द दे जाएगा। राजा रघुवंशी हत्याकांड केवल दो परिवारों को चोट नहीं दी, इससे मेघालय में टूरिज्म घट गया है। जानकारी के मुताबिक यहां पर्यटकों के आने की संख्या भी कम हो गई है और काफी होटलों में बुकिंग कैंसल हो गई है। राजा रघुवंशी की हत्या के बाद दूसरे राज्यों से यहां घूमने जाने वाले पर्यटकों के मन में डर पैदा कर दिया है। अगर आपकी अभी शादी हुई है और आप हनीमून मनाने के लिए अच्छे जगह जाना चाहते हैं तो तो चलिए हम आपको कुछ ऐसी ही जगहों के बारे में बता रहे हैं, जो हनीमून के लिए बेस्ट हैं।
हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में शानगढ़ बहुत ही खूबसूरत जगह है। मनाली से यह जगह लगभग 103 किलोमीटर की दूरी पर है। इसे भारत का दूसरा मिनी स्विट्जरलैंड भी कहा जाता है। अगर आपको नेचर फोटोग्राफी करना बहुत पसंद है तो आपके लिए यह जगह एकदम बेस्ट रहेगी। यहां पर चारों तरफ चीड़ के पेड़ और रंग-बिरंगे छोटे-छोटे घर बहुत ही अद्भुत नजर आते हैं। यह घास का मैदान सूर्यास्त के समय बहुत ही बेहतरीन दिखाई देता है। यहां आपको शांत हरे-भरे मैदानों के बीच सैर करने का मौका मिलेगा।
शिमला एक बहुत ही सुंदर जगह है जहां हरी-भरी पहाड़ियां है, चोटियां बर्फ से ढकी हैं, और झीलें बहुत सुंदर हैं। यहां का नजारा नए जोड़े के लिए बहुत रोमांटिक है। अगर आप हनीमून के लिए ठंडी और खूबसूरत जगह की तलाश कर रहे हैं तो आप शिमला जाकर अपने जीवन की नयी शुरुआत खूबसूरत नजारों से कर सकते हैं।
दार्जिलिंग एक बहुत ही सुंदर और रोमांटिक शहर है, जो अपनी प्राकृतिक सुंदरता, चाय के बागानों, और हिमालय की सुंदर चोटियों के लिए प्रसिद्ध है। यहां का माहौल बहुत ही शांत और रोमांटिक है, जो नवविवाहित जोड़ों के लिए एक बेस्ट डेस्टिनेशन बनाता है। अक्टूबर से मार्च का समय दार्जिलिंग में बिताने के लिए सबसे बेस्ट होता है।
अगर आप साउथ की तरफ कहीं घूमने जाना चाहते हैं, तो ऊटी बेस्ट ऑप्शन है। यह तमिलनाडु राज्य का एक छोटा सा शहर है, जिसे हिल स्टेशन के रूप में जाना जाता है। यह हिल स्टेशन अपने बागानों के लिए काफी फेमस है। यहां मोती लेक, एमराल्ड लेक, रोज गार्डन, बॉटनिकल गार्डन , सेंट स्टीफन चर्च देखने लायक जगह है। इसके अलावा यहां अपने साथी के साथ आप लंबी सैर पर जाने का मजा लेना ना भूलें।