ट्रैवलिंग या ट्रैकिंग के दौरान सही तरह के जूते पहनना काफी जरूरी होता है। ऐसे जूते जो आरामदायक हों, पैरों को पूरा सपोर्ट दें, और लंबे समय तक चलने पर भी थकान न हो।
कई बार हल्के क्वालिटी के जूतों से टखने में दर्द है तो जाता है तो ऐसे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि ट्रैवल या ट्रैकिंग के लिए किस तरह के शूज चुनना चाहिए।
आरामदायक और हल्के जूते चुनें
ट्रैवल के लिए ऐसे जूते जरूरी हैं जो हल्के हों और पैरों को सांस लेने दें। इससे पैरों में पसीना नहीं होता और थकावट कम होती है।
अच्छी कुशनिंग और सपोर्ट हो
जैसे ट्रैकिंग या लंबी यात्रा में पैरों पर ज्यादा जोर पड़ता है, इसलिए मिडसोल में बढ़िया कुशनिंग और एड़ी तथा तर्जनी हिस्से को मजबूत सपोर्ट होना चाहिए।
जल्दी खराब न होने वाला मटेरियल
ट्रेल पर चलने और पर्यावरण की मार झेलने वाले जूतों के लिए टिकाऊ मटेरियल का होना जरूरी है ताकि लंबे समय तक इस्तेमाल में रहें।
पैरों के नाप के अनुसार जूते लें
जूतों का सही साइज लेना जरूरी है, न तो बहुत टाइट और न ही बहुत ढीला। इससे चलने में अराम रहता है और चोट से बचाव होता है।
पानी और कीचड़ से बचाव वाले वाटरप्रूफ शूज
ट्रैकिंग विशेषकर पहाड़ी इलाकों में या मौसम के दौरान पानी और कीचड़ से बचने वाले वाटरप्रूफ या वॉटर रेसिस्टेंट जूते फायदेमंद होते हैं।
सही ग्रिप और सोल पैटर्न वाला आउटसोल
ट्रेल पर फिसलन से बचने के लिए जूतों के तले पर अच्छा ग्रिप होना जरूरी है, खासकर पहाड़ों या खराब रास्तों पर नहीं तो चोट लगने का डर हो सकता है।
स्ट्रैप या लेसिंग ऐसा हो जो मजबूती दे
जूते का लेसिंग ठीक से फिट होना चाहिए जिससे चलने के दौरान पैर अंदर हिले नहीं और आरामदायक हो।
सांस लेने वाला ऊपरी हिस्सा
जूते का ऊपरी हिस्सा ऐसा हो जो हवा गुजरने दे, इससे लंबे समय तक पहने रहने पर पैरों में कोई जलन या दुर्गंध न बने।
Story continues below Advertisement
ऐसे जूते चुनें जिन्हें आप शहर की सैर, जंगल में ट्रैकिंग या लंबी यात्राओं में आराम से पहन सकें, ताकि अलग-अलग जगहों के लिए अलग जूते न लेने पड़ें। नामी ब्रांड और यूजर्स के अनुभव पर ध्यान देकर ही जूते चुनें क्योंकि अच्छी क्वालिटी और फीचर्स के बिना लंबी यात्रा तकलीफदेह हो सकती है।