Amrit Udyan: अमृत उद्यान घूमने का कर रहे हैं प्लान, जानें कैसे करें टिकट की बुकिंग?

राष्ट्रपति भवन भारत के राष्ट्रपति का आधिकारिक निवास और नई दिल्ली की एक प्रसिद्ध ऐतिहासिक इमारत है। ये सिर्फ एक भवन नहीं, बल्कि भारत की लोकतांत्रिक परंपरा, संस्कृति और विरासत का प्रतीक है। अमृत उद्यान 3 फरवरी से 31 मार्च 2026 तक आम लोगों के लिए खुला रहेगा

अपडेटेड Feb 03, 2026 पर 12:34 AM
Story continues below Advertisement
विजिटर्स को राष्ट्रपति भवन की मुख्य इमारत के कुछ खास हिस्सों में ले जाया जाता है

राष्ट्रपति भवन भारत के राष्ट्रपति का आधिकारिक निवास है। राष्ट्रपति निवास को नई दिल्ली की सबसे प्रसिद्ध इमारतों में गिना जाता है। H-शेप में बना यह शानदार स्ट्रक्चर करीब 330 एकड़ में फैला है और इसमें लगभग 340 कमरे हैं। राष्ट्रपति भवन न सिर्फ एक ऐतिहासिक इमारत है, बल्कि ये भारत की लोकतांत्रिक परंपरा, संस्कृति और विरासत का भी प्रतीक है। अमृत उद्यान, जिसे पहले मुगल गार्डन के नाम से जाना जाता था, 3 फरवरी से 31 मार्च 2026 तक आम लोगों के लिए खुला रहेगा।

सरकारी वेबसाइट के मुताबिक, अमृत उद्यान भारत के सबसे खूबसूरती से सजे और संभाले गए बागानों में से एक है और इसे राष्ट्रपति भवन की आत्मा भी कहा जाता है।

कैसे बुकर करें टिकट


राष्ट्रपति भवन घूमने के लिए सभी विजिटर्स को पहले से ऑनलाइन बुकिंग करना जरूरी होता है। यहां के लिए आपको ऑफलाइन टिकट नहीं मिलेंगे। टिकट ऑफिशियल वेबसाइट rashtrapatibhavan.gov.in पर बुक किए जा सकते हैं।  अमृत उद्यान में विजिटर हफ्ते में छह दिन इस गार्डन को देख सकते हैं। उद्यान सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक खुला रहेगा, जबकि आखिरी एंट्री शाम 5 बजे तक दी जाएगी। अमृत उद्यान में प्रवेश निशुल्क है।

कैसे पहुंचे राष्ट्रपति भवन

राष्ट्रपति भवन पहुंचने के लिए सबसे नजदीकी मेट्रो स्टेशन सेंट्रल सेक्रेटेरिएट है, जो लगभग 1 किलोमीटर दूर है और पटेल चौक मेट्रो स्टेशन करीब 2 किलोमीटर की दूरी पर है। आसान एंट्री के लिए आपको गेट नंबर 38, राष्ट्रपति भवन पहुंचना आसान होगा।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।