Credit Cards

शांति के साथ चाहिए सुकून, दुनियाभर की इन जगहों को अपने बकेट लिस्ट में करें शामिल

इन जगहों पर घूमने से हमें रोजमर्रा की लाइफ से अलग एक्सपीरिएंस मिलता है। यहां पर जाने से नई चीजें फील करने का मौका देती है और घर लौटने पर हम फ्रेश और एनर्जी से भरपूर फील करते हैं। आइए जानते हैं दुनिया भर की ऐसी जगहों के बारे में जहां पर घूमने का एक अलग ही एहसास होता है।

अपडेटेड Aug 16, 2025 पर 10:04 PM
Story continues below Advertisement
दुनिया भर की ऐसी जगहों के बारे में जहां पर घूमने का एक अलग ही एहसास होता है

घूमना हर किसी का सपना होता है। वहीं आज के समय में घूमना सिर्फ अपनी बकेट लिस्ट पूरी करने तक सीमित नहीं रही बल्कि ये खुद की देखभाल का एक तरीका भी बन गया है। नई जगहों पर घूमना हमेशा से ही अच्छा होता है। इन जगहों पर घूमने से हमें रोजमर्रा की लाइफ से अलग एक्सपीरिएंस मिलता है। यहां पर जाने से नई चीजें फील करने का मौका देती है और घर लौटने पर हम फ्रेश और एनर्जी से भरपूर फील करते हैं। आइए जानते हैं दुनिया भर की ऐसी जगहों के बारे में जहां पर घूमने का एक अलग ही एहसास होता है।

Booking.com के एक अध्ययन में पता चला कि 69% भारतीय यात्रियों लोगों को ये पता नहीं था की ट्रैवल उनके फिजिकल और मेंटल हेल्थ के लिए कितना जरूरी है। जब तक उनके पास ये ऑप्शन नहीं था। 81% भारतीय इसे सेल्फ-केयर का हिस्सा मानते हैं और 84% भारतीय के अनुसार यह मेंटल और इमोशनल हेल्थ के लिए सबसे अच्छा तरीका है।

मेघालय (भारत)


मेघालय में स्थित मावल्यान्नॉंग को एशिया का सबसे साफ-सुथरा गांव माना जाता है। यह गांव हरियाली से घिरा हुआ है और शांति पसंद लोगों के लिए एक शानदार जगह है। यहां नेचर का खास ध्यान रखा जाता है और जीवित जड़ों वाले पुल या स्काई व्यू प्लेटफॉर्म जैसी खास चीजें देखने का मौका मिलता है। आरामदायक होमस्टे और नेचर के प्रति सम्मान के साथ, मावल्यान्नॉन्ग उन यात्रियों के लिए एकदम सही है जो सादगी और शांति की तलाश में हैं।

एडिनबर्ग

एडिनबर्ग अपनी पत्थरों वाली सड़कों, पुराने महलों और खूबसूरत नजारों के लिए जाना जाता है । यह शहर रोजमर्रा की जिंदगी से दूर एक अलग ताजगी फील करने का मौका देता है। यहां रॉयल माइल पर टहलना, ऐतिहासिक एडिनबर्ग कैसल देखना और व्हिस्की टूर का आनंद लेना संभव है, जो इतिहास और आधुनिकता का अच्छा संगम दिखाता है।

एयरली बीच (ऑस्ट्रेलिया)

ऑस्ट्रेलिया के एयरली बीच को व्हिटसनडे और ग्रेट बैरियर रीफ का एंट्री गेट हैं। ये रोमांच और आराम दोनों के लिए एक शानदार जगह है। यहां पर आप बोटिंग और स्नॉर्कलिंग का एक्सपीरिएंस कर सकते हैं। फिरोजा पानी, निजी चार्टर्स और समुद्र के किनारे सुंदर घर एयरली बीच को नेचर के बीच ताजगी पाने के लिए एक आदर्श जगह बनाते हैं।

बोलोग्ना (इटली)

इटली का बोलोग्ना खाने के शौकीनों के लिए एक बढ़िया जगह है। यह शहर टैगलीटेल अल रागु जैसी मशहूर डिश के लिए जाना जाता है और यहां लोग स्थानीय घरों में पास्ता बनाना भी सीख सकते हैं। ऐतिहासिक माहौल, स्वादिष्ट खाना और गर्मजोशी भरा स्वागत बोलोग्ना को शरीर और मन दोनों के लिए मजेदार अनुभव बनाते हैं।

मुई (वियतनाम)

वियतनाम का मुई उन लोगों के लिए बढ़िया जगह है जो मजा और ताजगी दोनों चाहते हैं। यह गांव काइटसर्फिंग के लिए मशहूर है, यहां हमेशा हवा चलती रहती है और पानी साफ रहता है। शुरुआती लोग भी यहां सीख सकते हैं। लहरों में मजा लेने के बाद आप समुद्र किनारे हरियाली वाले रिसॉर्ट्स में आराम कर सकते हैं। रोमांच और शांति का यह मेल मुई ने को एक खास अनुभव बनाता है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।