Get App

15 अगस्त पर लाल किले में दिखेगा नया इतिहास! जश्न में पहली बार दो ऐतिहासिक पल

इस बार स्वतंत्रता दिवस समारोह कई वजहों से खास होने वाला है। लाल किले के पास रिहर्सल की जा रहा है और ‘वंदे मातरम’ के 150 साल पूरे होने का जश्न भी मनाया जाएगा। समारोह में विकसित भारत बनाने पर खास ध्यान रहेगा। युवा प्रतिभाओं को सम्मान मिलेगा और स्पेस, परमाणु टेक्नोलॉजी व साइंस में भारत की तरक्की भी दिखाई जाएगी। साथ ही, जल बचाने का संदेश दिया जाएगा।

Roopali Sharmaअपडेटेड Aug 11, 2026 पर 4:00 PM
15 अगस्त पर लाल किले में दिखेगा नया इतिहास! जश्न में पहली बार दो ऐतिहासिक पल
Red Fort Delhi - A historic red sandstone fort city which served as the capital and residence of the Mughal empire for over 200 years. Built in Mughal Indian architectural style that reflect a fusion of Timurid and Persian traditions.

15 अगस्त से पहले दिल्ली में स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां तेज हो गई हैं। लाल किले के पास दंगल पार्क में भारतीय सेना के जवानों ने पारंपरिक 21 तोपों की सलामी रिहर्सल की जा रही है। इस बार समारोह में ‘युवा शक्ति’, ‘विकसित भारत 2047’ और ‘वंदे मातरम’ के 150 साल पूरे होने को खास जगह दी जाएगी।

युवा शक्ति और Gen-Z

इस बार लाल किले पर होने वाला स्वतंत्रता दिवस समारोह देश की युवा शक्ति और Gen-Z पर फोकस रहेगा। इसमें युवाओं की अचीवमेंट, उनकी नई सोच और देश के डेवलपमेंट में उनके योगदान को सामने रखा जाएगा। साथ ही 2047 तक भारत को विकसित देश बनाने के लक्ष्य में युवाओं की भूमिका को भी खास तरीके से दिखाया जाएगा। सेरेमनी में युवा अचीवर्स को स्पेशल गेस्ट के तौर पर बुलाया गया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें