स्पीति घाटी की ऊंची पहाड़ियों के बीच बसा गांव अपनी खूबसूरती के साथ-साथ यहां की मुश्किल जिंदगी के लिए भी जाना जाता है। करीब 15 हजार फीट की ऊंचाई पर होने की वजह से यहां का मौसम काफी ठंडा रहता है और हवा में ऑक्सीजन भी कम होती है। ऐसे में यहां रहना किसी चुनौती से कम नहीं है। पेड़-पौधों का उगना भी आसान नहीं होता, लेकिन इसके बावजूद गांव के लोग इन कंडीशन के साथ खुद को ढालकर अपनी रोज की जिंदगी जीते हैं।
