अगर आप देश के बाहर कही पर घूमने का प्लान कर रहे हैं तो आपके लिए पासपोर्ट सबसे जरूरी डाक्युमेंट है। भारत सरकार अपने नागरिकों को पासपोर्ट देती है। ये पासपोर्ट आपकी आई कार्ड की तरह काम करता है और ये बताता है कि आप भारत के नागरिक है। आमतौर पर लोगों को भारत सरकार नीला कलर का पासपोर्ट देती है। ज्यातादर लोगों के पास इसी कलर का पासपोर्ट होता है। लेकिन क्या आपको पता है कि इसके अलावा भारत में तीन और कलर के भी पासपोर्ट मिलते हैं।
