फ्लाइट से सफर करने पर जब लैंडिंग टाइम आता है तो फ्लाइट के धीरे-धीरे नीचे उतरने पर जब खिड़की से बाहर देखते हैं, सामने बादलों के बीच ऊंचे पहाड़, दूर तक फैला नीला पानी या हरी-भरी वादियां नजर आने लगती हैं। ऐसे खूबसूरत नजारे देखकर लैंडिंग का समय भी सफर का खास हिस्सा बन जाता है। इससे मंजिल पर पहुंचने से पहले ही आपको उस जगह की खूबसूरती का अंदाजा हो जाता है।
भारत में कई एयरपोर्ट ऐसी शानदार जगहों पर बने हैं, जहां विमान से उतरते समय आसपास का नजारा आपका ध्यान खींच लेता है। कहीं चारों तरफ पहाड़ दिखाई देते हैं, तो कहीं समुद्र, नदियां, घाटियां और हरियाली नजर आती है। इन एयरपोर्ट पर लैंडिंग सिर्फ एक जगह पहुंचने का जरिया नहीं, बल्कि अपने आप में एक खूबसूरत एक्सपीरियंस बन जाती है।



