Get App

हर बूंद में एक झरना, धुंध और बारिश के साथ देखें देश के 10 मशहूर वॉटरफॉल्स!

मानसून में भारत के झरने अपनी पूरी भव्यता के साथ जीवंत हो उठते हैं और प्राकृतिक सौंदर्य का अद्भुत दृश्य पेश करते हैं। कुछ झरने अपनी तेज धार और विशाल रूप के लिए पॉपुलर हैं। वहीं कई झरने तो ऊंचाई और धुंध के कारण बेहद अट्रेक्टिव लगते हैं। इन जगहों के झरने हरियाली और एडवेंचर का शानदार एक्सपीरियंस देते हैं। कुल मिलाकर ये कहा जा सकता है कि झरने मानसून ट्रिप को यादगार, रोमांचक और नेचर से भरपूर बना देते हैं।

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 13, 2026 पर 8:00 AM
हर बूंद में एक झरना, धुंध और बारिश के साथ देखें देश के 10 मशहूर वॉटरफॉल्स!

मानसून में भारत के झरने सिर्फ पानी का बहाव नहीं होते, बल्कि प्रकृति का एक “लाइव शो” बन जाते हैं। बारिश के साथ जंगल हरे-भरे हो जाते हैं, नदियां उफान पर आ जाती हैं और झरने अपनी पूरी शक्ति और सुंदरता के साथ बहने लगते हैं। यहां दिए गए 10 झरने मानसून में अपने सबसे शानदार रूप में दिखते हैं:

1. दूधसागर झरना (गोवा–कर्नाटक सीमा)

मानसून में यह झरना अपने नाम की तरह “दूध का सागर” लगने लगता है। लगभग 300 मीटर की ऊंचाई से गिरता पानी चार अलग-अलग स्तरों में टूटकर नीचे आता है, जिससे चारों तरफ सफेद धुंध और स्प्रे का बादल बन जाता है। यह झरना घने भगवान महावीर वन्यजीव अभयारण्य के बीच है, इसलिए यहां पहुंचना भी एक एडवेंचर होता है—ट्रेन से गुजरते समय झरने का व्यू बेहद फिल्मी लगता है। मानसून में इसका बहाव इतना तेज होता है कि इसके आसपास का पूरा इलाका गूंज उठता है।2. नोहकलिकाई झरना (मेघालय)

सब समाचार

+ और भी पढ़ें