अगर आप जंगल सफारी को अलग तरीके से अनुभव करना चाहते हैं तो आपको उत्तर प्रदेश के इस जंगल सफारी मे एक बार जरूर जाना चाहिए। यहां आप बिना जीप में धूल उड़ाए और बिना खराब रास्तों की मुश्किल के बिना आराम से ट्रेन में बैठकर जंगल की सैर कर सकते हैं। इस ट्रेन के सफर करते समय आपको खिड़की के बाहर आपको घना हरा जंगल दिखाई देगा। वहीं आस पास ऊंचे साल के पेड़ों के बीच से नरम धूप आ रही है और पूरा माहौल शांत और प्राकृतिक है। ऐसा एक्सपीरिएंस आपको 'विस्टाडोम ट्रेन सफारी' में देखने को मिलता है।
