Get App

आइये जानते है अतरंगी भारत की वो गलियां और सड़के, जहां हर मोड़ पर बदलते हैं प्रकृति और संस्कृति के रंग!

घूमने और खूबसूरत तस्वीरें लेने के लिए भारत में ही ऐसी कई रंगीन गलियां और पुराने शहर हैं, जो अपनी खूबसूरती से आपका मन मोह लेंगे। कहीं रंग-बिरंगे घर नजर आते हैं, तो कहीं दीवारों पर बनी सुंदर आर्टवर्क और ट्रेडिशनल डेकोरेशन देखने को मिलती है। इन जगहों पर घूमते हुए आप न सिर्फ शानदार तस्वीरें ले सकते हैं, बल्कि वहां के कल्चर, आर्ट और लोगों की डेली लाइफ को भी समझ सकते हैं।

Roopali Sharma
अपडेटेड Sep 07, 2026 पर 13:08
आइये जानते है अतरंगी भारत की वो गलियां और सड़के, जहां हर मोड़ पर बदलते हैं प्रकृति और संस्कृति के रंग!

1. कोलकाता की रंग-बिरंगी गलियां
कोलकाता के पुराने इलाकों में आपको रंग-बिरंगी इमारतें, छोटी-बड़ी दुकानें और खूबसूरत वॉल आर्ट देखने को मिलेंगे। यहां की गलियों में बंगाली संस्कृति, आर्ट और लोगों की डेली लाइफ की झलक साफ दिखाई देती है। इन गलियों में घूमना और फोटो लेना एक अच्छा एक्सपीरियंस हो सकता है।

2. वाराणसी की पुरानी गलियां
वाराणसी की तंग और पुरानी गलियां अपने अलग ही अंदाज के लिए जानी जाती हैं। यहां जगह-जगह मंदिर, पुराने घर, छोटी दुकानें और धार्मिक डेकोरेशन देखने को मिलती है। इन गलियों से गुजरते हुए आपको शहर की पुरानी कल्चर और ट्रेडिशन को पास से जानने का मौका मिलता है।


3. जयपुर की गुलाबी गलियां
जयपुर को गुलाबी शहर भी कहा जाता है और यहां के पुराने शहर में कई बिल्डिंग गुलाबी रंग की हैं। हवा महल के आसपास और पुराने बाजारों की गलियों में घूमते हुए आपको सुंदर राजस्थानी बिल्डिंग और रंग-बिरंगी दुकानें देखने को मिलेंगी। इन गलियों का माहौल तस्वीरें लेने के लिए भी काफी शानदार है।

4. अहमदाबाद की पुरानी पोल
अहमदाबाद की पुरानी पोल यानी ट्रेडिशनल रिहायशी इलाकों में आज भी पुराने घरों और आर्किटेक्टर की खूबसूरत झलक मिलती है। यहां रंग-बिरंगे दरवाजे, लकड़ी की नक्काशी और पुराने डिजाइन वाले घर देखने को मिलते हैं। इन गलियों में घूमकर आप गुजरात की पुरानी लाइफस्टाइल और कल्चर को करीब से देख सकते हैं।

5. पणजी की रंगीन गलियां
गोवा की राजधानी पणजी की पुरानी गलियां अपने रंगीन घरों और खूबसूरत आर्किटेक्टर के लिए खास हैं। यहां पीले, नीले, लाल और हरे रंग के घर गलियों को और भी अट्रैक्टिव बनाते हैं। इन इलाकों में पैदल घूमते हुए आपको पुर्तगाली स्टाइल की बिल्डिंग के साथ गोवा की लिकल कल्चर भी देखने को मिलती है।

6. जोधपुर की नीली गलियां
राजस्थान का जोधपुर अपने नीले रंग के घरों के लिए दुनियाभर में जाना जाता है। मेहरानगढ़ किले के आसपास के पुराने शहर में कई नीले घर और संकरी गलियां देखने को मिलती हैं। यहां का नीला नजारा खासकर फोटोग्राफी पसंद करने वालों को काफी पसंद आ सकता है।


7. मुंबई की स्ट्रीट आर्ट वाली गलियां
मुंबई के कई इलाकों की दीवारों पर बड़े-बड़े म्यूरल और खूबसूरत स्ट्रीट आर्ट देखने को मिलते हैं। इन रंगीन चित्रों में शहर की आर्ट, कल्चर और मॉडर्न सोच की झलक दिखाई देती है। आपको अलग तरह की तस्वीरें लेना और सिटी आर्ट को देखना पसंद है, तो मुंबई की ये गलियां आपको जरूर पसंद आएंगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें