खूबसूरती की मिसाल है कर्नाटक का वो छिपा हुआ नज़ारा, जहां पीले फूलों की चादर ओढ़े नजर आते हैं शहर!

भारत में एक ऐसा शहर भी है, जिसे 'फ्लावर पॉट ऑफ इंडिया' के नाम से जाना जाता है। यहां दूर-दूर तक फैले सूरजमुखी, गेंदे और गुलाब के रंग-बिरंगे खेत मनमोहक नजारा पेश करते हैं। मानसून के मौसम में यह इलाका फूलों की वादी जैसा दिखाई देता है। यही वजह है कि यह जगह नेचर और फूलों के शौकीनों के लिए खास मेजर अट्रैक्शन बन जाती है।

अपडेटेड Jul 10, 2026 पर 11:56 AM

बारिश के मौसम में जहां हर तरफ हरियाली नजर आती है, वहीं कर्नाटक का एक शहर रंग-बिरंगे फूलों की चादर से ढक जाता है। दूर-दूर तक फैले सूरजमुखी, गेंदे और गुलाब के खेत इस जगह को बेहद खास बना देते हैं। यही वजह है कि गुंडलुपेट को 'फ्लावर पॉट ऑफ इंडिया' कहा जाता है। अगर आप नेचर और फोटोग्राफी के शौकीन हैं, तो यह जगह आपकी ट्रैवल लिस्ट में जरूर होनी चाहिए:

क्यों कहलाता है 'फ्लावर पॉट ऑफ इंडिया'

Valley of Flowers Opened: UNESCO विश्व धरोहर स्थल 'वैली ऑफ़ फ्लावर्स' खुल गया!, यहां देखें दिल्ली से पहुंचने का पूरा ट्रिप प्लान! - News18 हिंदी


अपनी विशाल फूलों की खेती के लिए पूरे देश में पॉपुलर है। यहां सूरजमुखी, गेंदे, गुलाब और कई मौसमी फूलों के विशाल खेत दूर-दूर तक फैले हैं। फूल खिलने के मौसम में पूरा इलाका रंगों की चादर ओढ़ लेता है और किसी पोस्टकार्ड जैसा खूबसूरत दिखाई देता है।जून से अगस्त में दिखती है सबसे ज्यादा खूबसूरती

This may contain: a butterfly sitting on top of a sunflower

फूलों का असली नजारा देखने के लिए जून से अगस्त का समय सबसे अच्छा माना जाता है। इस दौरान सूरजमुखी और गेंदे के खेत पूरी तरह खिल जाते हैं, जिससे यहां का दृश्य बेहद अट्रैक्टिव हो जाता है। यही वजह है कि इस मौसम में बड़ी संख्या में टूरिस्ट और फोटोग्राफर यहां पहुंचते हैं।

 

फोटोग्राफी के लिए है शानदार डेस्टिनेशन

1600X900 HD Desktop Wallpapers - Top Free 1600X900 HD Desktop Backgrounds - WallpaperAccess

गुंडलुपेट आज कर्नाटक की पॉपुलर फोटोग्राफी लोकेशनों में शामिल है। कई लोकल किसान मामूली एंट्री फीस लेकर टूरिस्ट को अपने फूलों के खेतों में घूमने की परमिशन देते हैं। सुबह और शाम की नेचुरल लाइट में यहां फोटोग्राफ खींचने का एक्सपीरियंस और भी शानदार होता है।

 

यहां पहुंचना है बेहद आसान

Story pin image

गुंडलुपेट मैसूर से करीब 60 किलोमीटर और बेंगलुरु से लगभग 200 किलोमीटर दूरी पर है। यह ऊटी और वायनाड जाने वाले मुख्य हाईवे पर पड़ता है, इसलिए इन टूरिस्ट डेस्टिनेशन की जर्नी के दौरान यहां आसानी से रुककर फूलों के खेतों का आनंद लिया जा सकता है।

 

घूमने का सबसे अच्छा समय

This may contain: the flowers are blooming along the side of the water's edge in the park

अगर आपको फूलों के खेत देखना है, तो जून से अगस्त का समय सबसे बेहतर है। वहीं सितंबर से मार्च के बीच मौसम सुहावना रहता है और पास बांदीपुर नेशनल पार्क में वाइल्डलाइफ सफारी का मजा भी लिया जा सकता है। शांत वातावरण, हरियाली और रंग-बिरंगे फूल गुंडलुपेट को कर्नाटक की सबसे खूबसूरत और कम चर्चित जगहों में शामिल करते हैं।

अगली बार अगर आप ऊटी, वायनाड या कर्नाटक की ट्रिप का प्लान बना रहे हैं, तो गुंडलुपेट को अपनी लिस्ट में जरूर शामिल करें। यहां के रंग-बिरंगे फूलों के खेत और प्राकृतिक नजारे आपकी ट्रिप को और भी यादगार बना देंगे।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।