हर व्यक्ति का देश के बाहर जा कर घूमने का सपना होता है, लेकिन हम बजट का सोच कर पीछे हट जाते हैं। क्या आपको पता है कि दुनिया में कई ऐसे खूबसूरत देश हैं जहां भारतीय रुपया ज्यादा मूल्य रखता है। जब भी आप विदेश यात्रा पर जाते हैं, तो वहां चीजें सस्ती लगेंगी या महंगी, यह इस बात पर निर्भर करता है कि उस देश में भारतीय रुपये की कीमत कितनी है।
आमतौर पर हम रुपये की तुलना डॉलर से करते हैं और रोज सोचते हैं कि रुपया कमजोर है, लेकिन असल में कई देशों में इसकी कीमत काफी ज्यादा है। यहां हम आपको ऐसे कई देशों के बारे में बता रहे हैं जहां आप लेकर भी आप अच्छी यात्रा और शॉपिंग का मजा ले सकते हैं।
कोस्टा रिका एक खूबसूरत ट्रॉपिकल देश है जिसे जरूर देखा जाना चाहिए। यहां की जैव विविधता बेहद समृद्ध है और यह जगह नेचर लवर के लिए किसी जन्नत से कम नहीं। खास बात ये है कि यहां घूमना काफी बजट फ्रेंडली भी है। यहां पर भारत का 1 रुपया करीब 6.20 कोलोन के बराबर है, जिससे भारतीय पर्यटकों के लिए यह और भी किफायती बन जाता है।
हंगरी एक खूबसूरत यूरोपीय देश है जहां पुराने जमाने का आकर्षण और शानदार वास्तुकला देखने को मिलता है। यहां रहना और खाना दोनों ही किफायती हैं। हंगरी में 1 भारतीय रुपया करीब 4.35 फोरिंट के बराबर है। बुडापेस्ट के फोटोजेनिक पुलों से ये शहर की खूबसूरती में चार चांद लगाते हैं।
नेपाल हिमालय की गोद में बसा एक खूबसूरत देश है, जहां ट्रेकिंग और राफ्टिंग जैसी कई रोमांचक गतिविधियां की जा सकती हैं। यहां 1 भारतीय रुपया करीब 1.60 नेपाली रुपयों के बराबर है। हालांकि काठमांडू जैसे बड़े शहरों में बाहर खाना थोड़ा महंगा पड़ सकता है, लेकिन रोमांच और प्रकृति प्रेमियों के लिए यह जगह बेहतरीन है।
श्रीलंका में 1 भारतीय रुपया लगभग 3.51 श्रीलंकाई रुपयों के बराबर है। यहां की खूबसूरत समुद्री तटों, शांतिपूर्ण धार्मिक स्थलों, हरे-भरे चाय बागानों और नेशनल पार्कों की सैर जरूर करनी चाहिए। यह देश सस्ते और यादगार अंतरराष्ट्रीय सफर के लिए एक बेहतरीन विकल्प है।
पराग्वे दक्षिण अमेरिका का एक छुपा हुआ खूबसूरत देश है, जहां 1 भारतीय रुपया करीब 93.14 गुआरानी के बराबर है। यहां की प्राकृतिक खूबसूरती और रंग-बिरंगे त्योहार बहुत ही किफायती और देखने लायक हैं। बजट में विदेश घूमने वालों के लिए यह एक शानदार जगह हो सकती है।
कंबोडिया में 1 भारतीय रुपया करीब 48.50 रियाल के बराबर है, जिससे यहां घूमना काफी सस्ता पड़ता है। यहां आकर आप प्राचीन अंगकोरवाट जैसे मंदिर देख सकते हैं, रात के बाजारों का मज़ा ले सकते हैं और बिना ज्यादा खर्च किए बाहर खाना भी खा सकते हैं। यह जगह ऐतिहासिक और बजट में घूमने वालों के लिए बेहतरीन है।
वियतनाम एक सस्ता और खूबसूरत देश है, जहां का प्राकृतिक नजारा और स्वादिष्ट स्ट्रीट फूड लोगों को खूब पसंद आता है। यहां 1 भारतीय रुपया करीब 294.77 डोंग के बराबर होता है, जिससे यहां घूमना बजट में हो जाता है।
आइसलैंड अपने खूबसूरत और अनोखे नज़ारों के लिए मशहूर है। यहां बर्फ से ढके ग्लेशियर, गर्म पानी के झरने (गीजर) और शानदार प्राकृतिक दृश्य देखने को मिलते हैं। आइसलैंड में 1 भारतीय रुपया करीब 1.61 आइसलैंडिक क्रोन के बराबर है, जिससे आप यहां ज्यादा खर्च किए बिना शानदार अनुभव ले सकते हैं।