मानसून वर्केशन 2026: चाय, वाईफाई और बारिश! इन जगहों पर है परफेक्ट लोकेशन

मानसून (monsoon) के मौसम में कई भारतीय डेस्टिनेशन वर्केशन (workations) के लिए शानदार माने जाते हैं। रोज एक ही ऑफिस या घर से काम करने की बजाय अगर किसी खूबसूरत डेस्टिनेशन से काम करने का मौका मिले, तो आपकी प्रोडक्टिविटी के साथ मूड भी बेहतर हो सकता है। यहां आप काम और ट्रैवल को एक साथ एक्सपीरियंस कर सकते हैं, इन जगहों को अपनी लिस्ट में जरूर शामिल करें।

अपडेटेड Jul 31, 2026 पर 10:07 AM
Young business woman working at the computer in cafe on the rock. Young girl downshifter working at a laptop at sunset or sunrise on the top of the mountain to the sea, working day.

जरा सोचिए... अगर आपका ऑफिस वर्क किसी ऐसी जगह हो, जहां चारों तरफ हरियाली, पहाड़, बारिश की फुहारें और सुकून भरा माहौल हो, तो काम करना भी छुट्टियों (vacation) जैसा लगेगा। ऐसे ही एक्सपीरियंस के लिए भारत की कई खूबसूरत जगहें मानसून (monsoon) में वर्केशन (workation) के लिए बेहतरीन मानी जाती हैं। यहां हरियाली, ठंडी हवाएं, शांत माहौल और अच्छी इंटरनेट कनेक्टिविटी आपको काम और आराम के बीच अच्छा बैलेंस बनाने का मौका देती हैं:

 

 


Lonavala  (लोनावला, महाराष्ट्र) – झरनों और हरियाली के बीच काम

This may contain: a woman sitting on top of a rock with a laptop computer in her lap looking at the valley below

मानसून में लोनावला झरनों, धुंध से ढकी पहाड़ियों और ठंडी हवाओं के लिए मशहूर है। यहां भूशी डैम, टाइगर पॉइंट, राजमाची किला और लायंस पॉइंट घूमने लायक हैं। मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे (Mumbai-Pune Expressway) से यहां पहुंचना आसान है। पहाड़ी सड़कों पर ड्राइव का अलग ही मजा मिलता है और कई रिजॉर्ट तेज इंटरनेट की फैसिलिटी भी देते हैं।

 

 

 

Dharamshala (धर्मशाला, हिमाचल प्रदेश) – पहाड़ों में सुकून और कैफे कल्चर

Mcleodganj Images - Free Download on Magnific (formerly Freepik)

धर्मशाला में मानसून के दौरान बादलों से ढके पहाड़ और ठंडी हवा मन मोह लेती है। मैक्लोडगंज (McLeodGanj), भागसू वॉटरफॉल, दलाई लामा मंदिर और नड्डी व्यू पॉइंट यहां की देखने लायक जगह हैं। छोटी-छोटी कैफे वाली गलियां और शांत सड़कें इसे वर्केशन के लिए खास बनाती हैं।

 

 

 

Wayanad (वायनाड, केरल) – जंगलों और मसालों की खुशबू

This may contain: a man sitting in front of a tent with a laptop

वायनाड में बारिश के मौसम में हर तरफ हरियाली छा जाती है। एडक्कल गुफाएं, सूचीपारा वॉटरफॉल (Soochipara Waterfall), बाणासुरा सागर डैम और चेम्ब्रा पीक देखने लायक हैं। घुमावदार पहाड़ी सड़कें, मसालों के बागान और शांत होमस्टे यहां का एक्सपीरियंस हमेशा याद रहता हैं।

 

 

 

Udaipur (उदयपुर, राजस्थान) – झीलों के शहर से करें काम

Lake Pichola Wallpapers (26 images) - WallpaperCat

मानसून में उदयपुर की झीलें और भी खूबसूरत दिखती हैं। पिचोला झील (Lake Pichola), फतेह सागर, सिटी पैलेस, सज्जनगढ़ (मानसून पैलेस) यहां की पहचान हैं। पुरानी शहर की संकरी गलियां, रंग-बिरंगे बाजार और झील किनारे कैफे काम के बाद घूमने के लिए शानदार हैं।

 

 

Coorg (कूर्ग, कर्नाटक) – कॉफी की खुशबू के साथ वर्केशन

This may contain: a woman sitting in a chair on top of a balcony drinking coffee and using a laptop computer

कूर्ग में मानसून में कॉफी के बागान और धुंध से ढकी पहाड़ियां बेहद खूबसूरत लगती हैं। एबी फॉल्स (Abbey Falls), राजा सीट, दुबारे एलिफेंट कैंप और मंडलपट्टी व्यू पॉइंट जरूर देखें। यहां की शांत सड़कें और हरियाली से घिरे रास्ते ट्रिप को कभी न भूलने वाला पल बना देते हैं।

 

 

Munnar (मुन्नार, केरल) – चाय के बागानों के बीच सुकून

Mattupetty Dam Munnar (Timings, History, Entry Fee, Images & Information) - Munnar Tourism

बारिश में मुन्नार की चाय की वादियां और धुंध भरा मौसम दिल जीत लेते हैं। टी म्यूजियम, इको पॉइंट, मट्टुपेट्टी डैम और एराविकुलम नेशनल पार्क (Eravikulam National Park) घूमने लायक हैं। घुमावदार पहाड़ी रास्ते और शांत होमस्टे काम और आराम करने का अच्छा कॉम्बिनेशन देते हैं।

 

 

South Goa (दक्षिण गोवा) – शांति और समुद्र का साथ

This may contain: a laptop computer sitting on top of a wooden table next to a cup of coffee

मानसून में दक्षिण गोवा भीड़ से दूर और काफी शांत जगह है। पालोलेम बीच, कोलवा बीच, काबो डी रामा किला और अगोंडा बीच यहां देखने लायक हैं। नारियल के पेड़ों से घिरी सड़कें और बीच किनारे कैफे रिमोट वर्क के लिए आरामदायक माहौल देते हैं।

 

 

 

Shillong (शिलांग) – बादलों के शहर में नई ऊर्जा

Elephant Waterfall" Images – Browse 205 Stock Photos, Vectors, and Video | Adobe Stock

शिलांग में मानसून के दौरान झरने और हरी-भरी पहाड़ियां मन मोह लेती हैं। एलीफेंट फॉल्स (Elephant Falls), उमियम झील, पुलिस बाजार और लैतलुम कैन्यन जरूर देखें। शहर की साफ-सुथरी सड़कें, कैफे और लोकल बाजार इसे काम के साथ घूमने के लिए परफेक्ट बनाते हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।