भारतीय पासपोर्ट होल्डर के लिए खुशखबरी, जापानी वीजा से इन देशों में भी घूम सकेंगे आप

Japan Visa: जापान का वैलिड वीजा भारतीय यात्रियों को सिर्फ जापान ही नहीं, बल्कि कई दूसरे देशों में भी आसान तरीके से यात्रा करने का मौका देता है। आइए जानते हैं अगर आपके पास जापान का वैलिड वीजा है तो आप किन देश में घूम सकते हैं।

अपडेटेड Jan 26, 2026 पर 5:44 PM
Story continues below Advertisement
अब भारतीय यात्री आसानी से जापान का वीजा लेकर सिर्फ जापान ही नहीं, बल्कि कुछ दूसरे देशों में भी घूम सकते हैं (Photo: canva)

भारतीय यात्रियों के लिए वीजा सिर्फ एक देश में जाने की इजाजत नहीं होता। बल्कि इससे आपको कई और देशों में घूमने का मौका भी मिल जाता है। जापान का वैलिड वीजा ऐसा ही एक मजबूत ट्रैवल डॉक्यूमेंट है। इस वीजा के होने पर भारतीय पासपोर्ट धारक न सिर्फ जापान जा सकते हैं, बल्कि कुछ अन्य देशों में भी बिना वीजा, वीजा ऑन अराइवल या आसान एंट्री नियमों के साथ यात्रा कर सकते हैं। इससे समय की बचत और खर्च कम आता है। इसके साथ ही बार-बार वीजा के लिए लंबी कागजी प्रक्रिया से भी राहत मिलती है।

1 अप्रैल 2024 से भारतीय नागरिकों के लिए जापान का e-वीजा शुरू होने के बाद यात्रा से जुड़े फायदे और भी बढ़ गए हैं। अब भारतीय यात्री आसानी से जापान का वीजा लेकर सिर्फ जापान ही नहीं, बल्कि कुछ दूसरे देशों में भी घूम सकते हैं, जहा जापान का वैध वीजा मान्य होता है। आइए जानते हैं अगर आपके पास जापान का वैलिड वीजा है तो आप किन देश में घूम सकते हैं।

जॉर्जिया


जॉर्जिया यूरोप और एशिया के बीच बसा एक खूबसूरत देश है। यहां बर्फ से ढके पहाड़, पुराने शहर, वाइन के इलाके और ब्लैक सी के बीच मिलते हैं। वैध जापान वीजा रखने वाले भारतीय यात्रियों को यहां अलग से वीजा लेने की जरूरत नहीं होती, इसलिए यह घूमने के लिए एक आसान और बढ़िया विकल्प है।

रहने की अवधि: 180 दिनों में 90 दिन तक

यूनाइटेड अरब अमीरात (UAE)

दुबई और अबू धाबी शॉपिंग, लग्जरी होटल, डेजर्ट सफारी और सांस्कृतिक जगहों के लिए मशहूर हैं। जापान का वैध वीजा रखने वाले भारतीय यात्रियों को यहां वीजा ऑन अराइवल की सुविधा मिलती है।

रहने की अवधि: 4 से 60 दिन

ताइवान

आधुनिक शहर, नाइट मार्केट, मंदिर और प्राकृतिक नजारे ताइवान को खास बनाते हैं। जापान वीजा रखने वाले भारतीयों को यहां पूरा वीजा लेने की बजाय ऑनलाइन ट्रैवल ऑथराइजेशन के लिए आवेदन करना होता है।

रहने की अवधि: 14 दिन तक

मेक्सिको

मेक्सिको अपने समृद्ध संस्कृति, प्राचीन खंडहर, सुंदर बीच और रंगीन शहरों के लिए फेमस है। मेक्सिको में आप जापान वीजा के साथ सबसे लंबी अवधि तक रुकने का मौका देता है, जो इसे लंबी छुट्टियों के लिए शानदार विकल्प बनाता है।

रहने की अवधि: 180 दिन तक

फिलीपींस

समुद्र, सफेद रेत वाले बीच और आइलैंड घूमने के शौकीनों के लिए फिलीपींस एक परफेक्ट जगह है। जापान का वैध वीजा और रिटर्न या आगे का टिकट होने पर यहां एंट्री आसान हो जाती है।

रहने की अवधि: 14 दिन तक (7 दिन का एक्सटेंशन संभव)

सिंगापुर

अगर आप छोटा स्टॉपओवर, शॉपिंग या अच्छा खाना एंजॉय करना चाहते हैं, तो सिंगापुर बेहतरीन है। जापान वीजा वाले भारतीय यात्री बिना अलग वीजा के ट्रांजिट में सिंगापुर जा सकते हैं, बस आगे की यात्रा का कन्फर्म टिकट होना चाहिए।

रहने की अवधि: 96 घंटे तक (ट्रांजिट)

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।