शिव भक्तों के लिए IRCTC का स्पेशल पैकेज! 11 दिन में 7 ज्योतिर्लिंग और कई धार्मिक स्थल

IRCTC की ‘सप्त ज्योतिर्लिंग दर्शन यात्रा’ उन यात्रियों के लिए खास है जो एक ही ट्रिप में कई प्रमुख धार्मिक स्थलों के दर्शन करना चाहते हैं। यह टूर दिल्ली से शुरू होकर कई राज्यों से गुजरते हुए दोबारा दिल्ली लौटेगी। इसमें यात्रियों को ज्योतिर्लिंगों के दर्शन के साथ मंदिरों, घाटों और ऐतिहासिक स्थलों को देखने का मौका मिलेगा। यात्रा की शुरूआत, रुकने वाली जगहें और पैकेज में यात्रियों को मिलने वाली सुविधाओं शामिल है।

अपडेटेड Aug 10, 2026 पर 7:00 AM

इंडियन रेलवे ने सप्त ज्योतिर्लिंग दर्शन यात्रा लॉन्च की है। यदि एक ही यात्रा में कई ज्योतिर्लिंगों के दर्शन करना चाहते हैं, लेकिन अलग-अलग ट्रेन, होटल और लोकल ट्रांसपोर्ट की प्लानिंग से परेशान हैं, तो यह धार्मिक यात्रा बेस्ट है। भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन के जरिए होने वाली यह यात्रा कई प्रसिद्ध शिव मंदिरों और धार्मिक स्थलों को एक साथ कवर करेगी। यात्रा में दर्शन के साथ कुछ टूरिस्ट डेस्टिनेशन को देखने का मौका भी मिलेगा।

यह टूर 25 सितंबर को शाम 6 बजे दिल्ली के सफदरजंग रेलवे स्टेशन से शुरू होगी। यात्रियों को भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन से सफर कराया जाएगा। करीब 10 रात और 11 दिन की ट्रिप पूरी करने के बाद ट्रेन 5 अक्टूबर को वापस दिल्ली पहुंचेगी। इस तरह यात्रियों को एक ही पैकेज में कई शहरों और धार्मिक स्थलों की यात्रा करने का मौका मिलेगा।

 


महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग

यात्रा का शुरुआती पड़ाव उज्जैन रहेगा। यहां पैसेंजर को महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन कराए जाएंगे। इसके साथ महाकाल लोक कॉरिडोर और राम घाट भी घूमने का मौका मिलेगा। यात्री भस्म आरती में भी शामिल हो सकते हैं। इसके बाद यात्रा ओंकारेश्वर की ओर बढ़ेगी, जहां श्रद्धालुओं को ज्योतिर्लिंग के दर्शन करने का मौका मिलेगा।

 

 

नागेश्वर ज्योतिर्लिंग

उज्जैन के बाद ट्रेन गुजरात की ओर जाएगी। यहां यात्रा में द्वारका का खास पड़ाव रखा गया है। श्रद्धालु द्वारकाधीश मंदिर और रुक्मिणी देवी मंदिर के दर्शन करेंगे। इसके अलावा नागेश्वर ज्योतिर्लिंग और बेट द्वारका भी यात्रा का हिस्सा हैं। धार्मिक स्थलों के साथ यात्रियों को गुजरात के पॉपुलर डेस्टिनेशन को देखने का भी मौका मिलेगा।

 

 

सोमनाथ मंदिर

द्वारका के बाद यात्रा सोमनाथ पहुंचेगी। यहां प्रसिद्ध सोमनाथ मंदिर में दर्शन किए जाएंगे। इसके साथ सोमनाथ बीच और भालका तीर्थ भी घूमने का मौका मिलेगा। धार्मिक आस्था के साथ समुद्र किनारे और ऐतिहासिक महत्व वाली जगहों को देखने का एक्सपीरियंस भी मिलेगा।

 

 

भीमाशंकर ज्योतिर्लिंग

इसके बाद ट्रेन महाराष्ट्र की ओर रवाना होगी। यहां यात्रियों को भीमाशंकर ज्योतिर्लिंग के दर्शन कराए जाएंगे। फिर यात्रा छत्रपति संभाजीनगर पहुंचेगी। यहां प्रसिद्ध एलोरा की गुफाएं और कैलाश मंदिर देखने का मौका मिलेगा। इसके बाद श्रद्धालु घृष्णेश्वर मंदिर में दर्शन करेंगे। इस पड़ाव में धार्मिक स्थलों के साथ प्राचीन वास्तुकला देखने को मिलेंगे।

 

 

त्र्यंबकेश्वर मंदिर 

यात्रा का लास्ट स्टॉप नासिक होगा। यहां यात्रियों को त्र्यंबकेश्वर मंदिर और पंचवटी के दर्शन कराए जाएंगे। नासिक में यात्रियों के लिए वॉश-एंड-चेंज की सुविधा मिलेगी, जबकि बाकी कुछ रातें ट्रेन में बिताई जाएंगी।

 

पैकेज फैसिलिटी 

टूर में कुल 150 पैसेंजर के लिए सीटें अवेलेबल हैं, जिसमें 30 सुपीरियर AC फर्स्ट क्लास कूप सीटें, 45 सुपीरियर AC फर्स्ट क्लास केबिन सीटें, 45 डीलक्स AC टू-टियर सीटें और 30 AC थ्री-टियर सीटें शामिल हैं। पैकेज में ट्रेन यात्रा के साथ उज्जैन, द्वारका और पुणे में होटल में ठहरने की सुविधा भी शामिल है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।