Get App

शिव भक्तों के लिए IRCTC का स्पेशल पैकेज! 11 दिन में 7 ज्योतिर्लिंग और कई धार्मिक स्थल

IRCTC की ‘सप्त ज्योतिर्लिंग दर्शन यात्रा’ उन यात्रियों के लिए खास है जो एक ही ट्रिप में कई प्रमुख धार्मिक स्थलों के दर्शन करना चाहते हैं। यह टूर दिल्ली से शुरू होकर कई राज्यों से गुजरते हुए दोबारा दिल्ली लौटेगी। इसमें यात्रियों को ज्योतिर्लिंगों के दर्शन के साथ मंदिरों, घाटों और ऐतिहासिक स्थलों को देखने का मौका मिलेगा। यात्रा की शुरूआत, रुकने वाली जगहें और पैकेज में यात्रियों को मिलने वाली सुविधाओं शामिल है।

Roopali Sharmaअपडेटेड Aug 10, 2026 पर 7:00 AM
शिव भक्तों के लिए IRCTC का स्पेशल पैकेज! 11 दिन में 7 ज्योतिर्लिंग और कई धार्मिक स्थल

इंडियन रेलवे ने सप्त ज्योतिर्लिंग दर्शन यात्रा लॉन्च की है। यदि एक ही यात्रा में कई ज्योतिर्लिंगों के दर्शन करना चाहते हैं, लेकिन अलग-अलग ट्रेन, होटल और लोकल ट्रांसपोर्ट की प्लानिंग से परेशान हैं, तो यह धार्मिक यात्रा बेस्ट है। भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन के जरिए होने वाली यह यात्रा कई प्रसिद्ध शिव मंदिरों और धार्मिक स्थलों को एक साथ कवर करेगी। यात्रा में दर्शन के साथ कुछ टूरिस्ट डेस्टिनेशन को देखने का मौका भी मिलेगा।

यह टूर 25 सितंबर को शाम 6 बजे दिल्ली के सफदरजंग रेलवे स्टेशन से शुरू होगी। यात्रियों को भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन से सफर कराया जाएगा। करीब 10 रात और 11 दिन की ट्रिप पूरी करने के बाद ट्रेन 5 अक्टूबर को वापस दिल्ली पहुंचेगी। इस तरह यात्रियों को एक ही पैकेज में कई शहरों और धार्मिक स्थलों की यात्रा करने का मौका मिलेगा।

 

महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग

सब समाचार

+ और भी पढ़ें