Get App

घूमने का बना रहे हैं प्लान? IndiGo घरेलू और इंटरनेशनल फ्लाइट पर दे रहा बड़ा ऑफर, जानें पूरी डिटेल

घूमने का प्लान बना रहे लोगों के लिए इंडिगो ने ‘ग्रेट कनेक्शन्स सेल’ शुरू की है। इसके तहत घरेलू और अंतरराष्ट्रीय कनेक्टिंग फ्लाइट्स की टिकट कम कीमत में बुक की जा सकती हैं। इस ऑफर का फायदा 17 सितंबर 2026 तक उठाया जा सकता है। आइए जानते हैं इसके बारे में सबकुछ

Edited By: Ankita Pandeyअपडेटेड Sep 14, 2026 पर 11:10 PM
घूमने का बना रहे हैं प्लान? IndiGo घरेलू और इंटरनेशनल फ्लाइट पर दे रहा बड़ा ऑफर, जानें पूरी डिटेल
IndiGo: इंडिगो की सेल में यात्रियों को कुछ अतिरिक्त सेवाएं भी कम कीमत पर मिलेंगी

अगर आप कहीं पर घूमने का प्लान बना रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। इंडिगो ने यात्रियों के लिए ‘ग्रेट कनेक्शन्स सेल’ ऑफर शुरू किया है। इस ऑफर के तहत लोगों को घरेलू (डोमेस्टिक) और अंतरराष्ट्रीय (इंटरनेशनल) रूट्स की कनेक्टिंग फ्लाइट्स की कीमत पर तगड़ा ऑफर मिलने वाला है। वहीं इंडिगो का ये ऑफर कम ही समय के लिए है। आप इस सेल का लाभ 17 सितंबर 2026 तक ही उठा सकते हैं। वहीं ऑफर के तहत 18 सितंबर 2026 से 31 मार्च 2027 तक की यात्रा के लिए टिकट बुक किए जा सकेंगे। आइए जानते हैं इसके बारे में सबकुछ

कितने किराए में होगा सफर

इंडिगो एयरलाइन का ये ऑफर केवल कनेक्टिंग फ्लाइट्स पर ही लागू होगा। इंडिगो की इस सेल में घरेलू कनेक्टिंग फ्लाइट का एक तरफ का किराया 3,999 रुपये और अंतरराष्ट्रीय कनेक्टिंग फ्लाइट का किराया 8,999 रुपये से शुरू होगा। इस ऑफर का फायदा उठाने के लिए यात्रियों को फ्लाइट रवाना होने से कम से कम तीन दिन पहले टिकट बुक करनी होगी। एयरलाइन के मुताबिक, इस सेल का उद्देश्य यात्रियों को कनेक्टिंग और एक से ज्यादा शहरों की यात्रा कम खर्च में करने का मौका देना है।

इन सेवाओं पर भी मिलेगी छुट

सब समाचार

+ और भी पढ़ें