Get App

अब राजा और रानी बनने का सपना नहीं रहेगा अधूरा, जब बिताएंगे कुछ दिन इन महलों में!

क्या आपने कभी ऐसी ट्रेन में सफर करने का सोचा है, जहां हर पल किसी शाही महल में बिताए गए समय जैसा महसूस हो? भारत की लग्जरी ट्रेनें सिर्फ मंजिल तक नहीं पहुंचातीं, बल्कि रास्ते को ही सबसे खूबसूरत याद में बदल देती हैं। आलीशान केबिन, रॉयल डाइनिंग, विश्वस्तरीय सुविधाएं और ऐतिहासिक शहरों की सैर इस एक्सपीरियंस को और भी खास बनाती है। आइये जानते है कौन-सी लग्जरी ट्रेन आपके बजट और ट्रैवल स्टाइल के लिए सबसे बेहतर है। हो सकता है, आपकी अगली छुट्टियां भी इसी शाही सफर से शुरू हों।

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 02, 2026 पर 3:47 PM
अब राजा और रानी बनने का सपना नहीं रहेगा अधूरा, जब बिताएंगे कुछ दिन इन महलों में!

भारत की लग्जरी ट्रेनें सिर्फ एक सफर नहीं, बल्कि रॉयल लाइफस्टाइल का अनोखा एक्सपीरियंस कराती हैं। इन ट्रेनों में ट्रैवल करते हुए पैसेंजर को महलों जैसी सुविधाएं, शानदार मेहमाननवाजी और देश के पॉपुलर टूरिस्ट डेस्टिनेशन को करीब से देखने का अवसर मिलता है। आलीशान केबिन, फाइव स्टार डाइनिंग और विश्वस्तरीय सेवाएं इन्हें साधारण ट्रेन ट्रैवल से बिल्कुल अलग बनाती हैं। अगर आप भी रॉयल अंदाज में भारत घूमने का सपना देखते हैं, तो इन 5 लग्जरी ट्रेनों के बारे में जानना आपके लिए बेहद दिलचस्प होगा:

1. महाराजा एक्सप्रेस

महाराजा एक्सप्रेस भारत की सबसे आलीशान और दुनिया की बेहतरीन लग्जरी ट्रेनों में गिनी जाती है। यह ट्रेन दिल्ली, आगरा, जयपुर, उदयपुर, जोधपुर, रणथंभौर, वाराणसी, खजुराहो और मुंबई जैसे पॉपुलर टूरिस्ट डेस्टिनेशन की जर्नी कराती है। इसकी यात्रा आमतौर पर 4 से 7 रातों की होती है। इसमें डीलक्स केबिन, जूनियर सुइट, सुइट और प्रेसिडेंशियल सुइट जैसी श्रेणियां उपलब्ध हैं। प्रत्येक केबिन में अटैच बाथरूम, एयर कंडीशनिंग, एलसीडी टीवी, वाई-फाई, सेफ्टी लॉकर और 24 घंटे बटलर सेवा जैसी सुविधाएं मिलती हैं। किराया यात्रा और केबिन के अनुसार लगभग ₹4 लाख से ₹20 लाख+ प्रति व्यक्ति तक हो सकता है। पैकेज में भोजन, साइटसीइंग, गाइड, एसी ट्रांसफर और कई प्रीमियम सुविधाएं शामिल रहती हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें