सात ज्योतिर्लिंग के एक साथ दर्शन करा रही है ये ट्रेन, IRCTC ने लॉन्च किया स्पेशल पैकेज, जानें डिटेल

IRCTC ने तीर्थयात्रियों के लिए एक खास ट्रेन की शुरुआत की है। भारत गौरव ट्रेन 31 मई से 12 जून तक चलेगी, इस दौरान श्रद्धालु को देश के 7 फेमस ज्योतिर्लिंगों और शिरडी के साईं बाबा के दर्शन कराएगी। जानें इस पैकेज की खासियत

अपडेटेड May 09, 2025 पर 5:20 PM
इस धार्मिक यात्रा में श्रद्धालु कई प्रमुख तीर्थस्थलों के दर्शन करेंगे

हिंदू धर्म में ज्योतिर्लिंगों के दर्शन का भी बड़ा महत्व है। भारत में कुल 12 ज्योतिर्लिंग हैं, जहां पर हर साल लाखों भक्त दर्शन करने के लिए आते है। हर किसी की इच्छा होती है कि वे अपनी लाइफ में एक बार सभी 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन जरूर करें। अगर आप की भी ऐसी इच्छा है तो IRCTC का यह नया टूर पैकेज आपके काम का है। भारतीय रेलवे के टूरिज्म विभाग IRCTC ने तीर्थयात्रियों के लिए एक बार फिर खास ट्रेन की शुरुआत की है। “भारत गौरव ट्रेन” नाम की यह सेवा “देखो अपना देश” योजना के तहत चलाई जा रही है। इसमें आपको देश भर के कई तीर्थ स्थलों का दर्शन करने का मौका मिलेगा।

इसका संचालन IRCTC के पटना रीजनल ऑफिस की देखरेख में होगा। इस यात्रा के दौरान श्रद्धालु शिरडी साईं बाबा के साथ देश के 7 प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंगों के दर्शन कर पाएंगे। आइए जानते हैं कितना होगा किराया और इसकी सुविधाए।

कहां-कहां के होगे दर्शन


इस धार्मिक यात्रा में श्रद्धालु कई प्रमुख तीर्थस्थलों के दर्शन करेंगे। इसमें उज्जैन के महाकालेश्वर और ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग, द्वारका में नागेश्वर ज्योतिर्लिंग और द्वारिकाधीश मंदिर, सोमनाथ में सोमनाथ ज्योतिर्लिंग, शिरडी में साईं बाबा मंदिर, नासिक में त्र्यंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग, पुणे में भीमाशंकर ज्योतिर्लिंग और औरंगाबाद में घृष्णेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन करने का अवसर मिलेगा।

कब से चलेगी ट्रेन

भारत गौरव ट्रेन 31 मई 2025 को धनबाद से अपनी यात्रा शुरू करेगी। यह ट्रेन हजारीबाग रोड, कोडरमा, गया, राजगीर, बिहारशरीफ, बख्तियारपुर, पटना, आरा, बक्सर, दिलदारनगर और पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्टेशन से होकर गुजरेगी। यह यात्रा कुल 12 रात और 13 दिन की होगी, जो 12 जून 2025 को पूरी होगी। अगर आप गर्मी की छुट्टियों में किसी तीर्थ स्थल पर घूमने का प्लान कर रहे है तो ये आपके लिए सबसे बेस्ट हो सकता है।

कितना होगा किराया

इसमें पैकेज में स्लीपर क्लास का किराया ₹23,575 प्रति व्यक्ति और थर्ड एसी (3AC) का शुल्क ₹39,990 प्रति व्यक्ति रखा गया है। इस पैकेज में होटल में ठहरने की सुविधा, शुद्ध शाकाहारी भोजन, चाय-पानी, लोकल घुमने के लिए बस, सफाई व्यवस्था, सुरक्षा और टूर गाइड जैसी सारी सुविधाएं शामिल हैं।

कैसे करें बुकिंग

इस ट्रेन में अपनी टिकट बुक करने के लिए यात्रियों को IRCTC की वेबसाइट www.irctctourism.com पर जाना होगा, या वे कोलकाता ज़ोनल ऑफिस और पटना रीजनल ऑफिस से भी संपर्क कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए यात्री 8595937731 या 8595937732 पर कॉल कर सकते हैं।

Red Vs Green Apple: सेहत के लिए कौन सा सेब है बेस्ट, लाल या हरा? जानिए एक्सपर्ट की राय

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।