बजट की चिंता छोड़िए, IRCTC के इस 9 दिनों के पैकेज से पूरा करें जापान घूमने का सपना!

IRCTC ने जापान घूमने के ट्रैवलर के लिए 9 दिनों का अट्रैक्टिव इंटरनेशनल टूर पैकेज पेश किया है। इस जर्नी में कई शहरों की सैर कराई जाएगी। पैकेज में फ्लाइट, होटल, खाना, साइटसीइंग और ट्रैवल इंश्योरेंस जैसी सुविधाएं शामिल हैं। यात्रा 6 से 15 सितंबर 2026 तक डिसाइड है और बुकिंग IRCTC Tourism की वेबसाइट या ऑथोराइज़्ड कांटेक्ट के माध्यम से की जा सकती है। कम समय में जापान के टूरिस्ट डेस्टिनेशन का एक्सपीरियंस लेने के लिए यह पैकेज एक सुविधाजनक ऑप्शन माना जा सकता है।

अपडेटेड Jul 08, 2026 पर 10:08 AM

अगर आप कम बजट में जापान घूमने का सपना देख रहे हैं, तो IRCTC आपके लिए शानदार मौका लेकर आया है। इस नए इंटरनेशनल टूर पैकेज के जरिए 9 दिनों में जापान के कई मशहूर शहरों की सैर की जा सकेगी। पैकेज में फ्लाइट, होटल, भोजन और साइटसीइंग जैसी कई सुविधाएं शामिल हैं। आइए जानते हैं इस टूर पैकेज से जुड़ी सभी जरूरी जानकारी:

1. ट्रिप में इन शहरों की कराई जाएगी सैर

Hakone / Odawara Walking & biking - LIVE JAPAN

IRCTC के इस 8 रात/9 दिन के इंटरनेशनल जापान टूर में टूरिस्ट को जापान के कई पॉपुलर शहरों की सैर कराई जाएगी। ट्रैवल के दौरान Tokyo, Hakone, Hamamatsu, Kyoto, Osaka, Nara और Hiroshima जैसे टूरिस्ट डेस्टिनेशन को देखने का मौका मिलेगा। इस दौरान ट्रैवलर मॉडर्न शहरों, ऐतिहासिक मंदिरों, नेचुरल नजारों और जापान की सांस्कृतिक विरासत का एक्सपीरियंस कर सकेंगे। पैकेज को इस तरह तैयार किया गया है कि कम समय में जापान के मेन अट्रैक्शन देखे जा सकें।


2. टूर की तारीख और फ्लाइट की जानकारी

Imágenes de Japan Aesthetic | Descarga imágenes gratuitas en Unsplash

यह इंटरनेशनल टूर 6 सितंबर 2026 से 15 सितंबर 2026 तक आयोजित किया जाएगा और ट्रिप की शुरुआत दिल्ली से होगी। आने-जाने के लिए All Nippon Airways (ANA) की डायरेक्ट फ्लाइट अवेलेबल कराई जाएंगी। 6 सितंबर को फ्लाइट NH838 शाम 6:00 बजे दिल्ली से उड़ान भरकर अगले दिन सुबह 5:55 बजे टोक्यो पहुंचेगी। वापसी में 15 सितंबर को फ्लाइट NH837 सुबह 11:10 बजे टोक्यो से रवाना होकर शाम 4:30 बजे दिल्ली पहुंचेगी।

3. पैकेज में ट्रैवलर के लिए सुविधाएं

From vibrant cities to tranquil gardens, Japan is stealing many hearts! ❤️  My clients Peter and Marg were soaking in the beauty of spring on this  amazing Princess cruise. #Japan #SpringVibes #MTATravel

 

इस पैकेज में ट्रैवलर को रिटर्न इकोनॉमी क्लास एयर टिकट, 4-स्टार होटल में ठहरने की सुविधा, नाश्ता, दोपहर और रात का भोजन, एयरपोर्ट ट्रांसफर, डीलक्स कोच से साइटसीइंग, एक्सपीरियंस टूर गाइड और ट्रैवल इंश्योरेंस जैसी सुविधाएं शामिल हैं। इससे ट्रैवलर को अलग-अलग बुकिंग की चिंता नहीं करनी पड़ेगी और पूरी यात्रा आरामदायक व सुविधाजनक बनेगी। पैकेज की शुरुआती कीमत ₹3,49,999 प्रति व्यक्ति (डबल ऑक्यूपेंसी) रखी गई है।

4. बुकिंग कराने की जानकारी

Japan Packages - AMI Travel & Tours

इस टूर की बुकिंग और ज्यादा जानकारी के लिए ट्रैवलर IRCTC Tourism की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन बुकिंग कर सकते हैं। इसके अलावा IRCTC के जयपुर ऑफिस से भी कांटेक्ट किया जा सकता है। ईमेल के माध्यम से भी पैकेज से जुड़ी जानकारी ली जा सकती है।

5. यह पैकेज है खास

Places To Visit In Fukuoka To Experience Real Japan

यह पैकेज उन ट्रैवलर के लिए खास है जो पहली बार जापान घूमना चाहते हैं और बिना अलग-अलग बुकिंग की परेशानी के एक ऑल-इनक्लूसिव ट्रैवल करना चाहते हैं। फ्लाइट, होटल, खाना डेस्टिनेशन की सैर और अन्य जरूरी सुविधाएं एक ही पैकेज में मिलने से ट्रिप आसान हो जाती है। 9 दिनों में जापान के प्रमुख शहरों को कवर करने वाला यह टूर सीमित समय में यादगार इंटरनेशनल ट्रैवल का मौका देता है।

यह पैकेज उन लोगों के लिए बेहतरीन ऑप्शन है जो बिना किसी परेशानी के जापान की यादगार ट्रैवल करना चाहते हैं। एक ही पैकेज में ट्रैवल से जुड़ी लगभग सभी जरूरी सुविधाएं मिलने से सफर आसान और आरामदायक बन जाता है। कम सीटों के कारण ट्रैवलर समय रहते अपनी बुकिंग करा सकते हैं। ट्रिप से पहले पैकेज की सभी शर्तों और जरुरी डॉक्यूमेंट की जानकारी जरूर चेक कर लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।