IRCTC का वैष्णो देवी का टूर पैकेज! 6990 रुपये में ट्रेन, होटल, खाना सब होगा शामिल
IRCTC Vaishno Devi Tour Package: अगर आप माता वैष्णो देवी के दर्शन की योजना बना रहे हैं, तो IRCTC आपके लिए लेकर बेस्ट टूर पैकेज प्लान लेकर आया है। IRCTC सिर्फ 6,990 रुपये में वैष्णो देवी के दर्शन कर सकते हैं। यह 4 दिन और 3 रातों का टूर हर दिन दिल्ली से शुरू होता है
MoneyControl News
अपडेटेड May 31, 2025 पर 7:05 AM
IRCTC Vaishno Devi Tour Package: अगर आप माता वैष्णो देवी के दर्शन की योजना बना रहे हैं, तो IRCTC आपके लिए लेकर बेस्ट टूर पैकेज प्लान लेकर आया है।
IRCTC Vaishno Devi Tour Package: अगर आप माता वैष्णो देवी के दर्शन की योजना बना रहे हैं, तो IRCTC आपके लिए लेकर बेस्ट टूर पैकेज प्लान लेकर आया है। IRCTC सिर्फ 6,990 रुपये में वैष्णो देवी के दर्शन कर सकते हैं। यह 4 दिन और 3 रातों का टूर हर दिन दिल्ली से शुरू होता है और कटरा में माता रानी के दर्शन के बाद वापस दिल्ली आ जाते हैं।
ये है पूरा वैष्णो देवी का टूर पैकेज
दिन 1: दिल्ली से जम्मू
शाम 8:40 बजे नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से राजधानी एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 12425) से यात्रा शुरू होगी। रात भर ट्रेन में सफर।
दिन 2: जम्मू से कटरा, माता के दर्शन
सुबह 5:00 बजे जम्मू स्टेशन पहुंचने के बाद आपको ग्रुप साइज के अनुसार नॉन-एसी गाड़ी से कटरा ले जाया जाएगा। रास्ते में सरस्वती धाम पर यात्रा पर्ची ली जाएगी। होटल में चेक-इन और नाश्ते के बाद बाणगंगा तक ड्रॉप। वहां से माता के दर्शन के लिए पैदल यात्रा। दर्शन के बाद रात में होटल वापसी, डिनर और आराम।
दिन 3: कटरा से जम्मू और वापसी
सुबह नाश्ते के बाद थोड़ा फुर्सत का समय मिलेगा। दोपहर 12 बजे चेक-आउट और लंच के बाद जम्मू के लिए प्रस्थान। रास्ते में कंड कंडोली मंदिर, रघुनाथ जी मंदिर और बागे बहू गार्डन की सैर। शाम 6:30 बजे जम्मू रेलवे स्टेशन ड्रॉप और रात 9:25 बजे ट्रेन नंबर 12426 से वापसी की जर्नी।
दिन 4: दिल्ली वापसी
सुबह 5:55 बजे नई दिल्ली स्टेशन पहुंच कर जर्नी खत्म।
पैकेज की प्रमुख बातें
ट्रेन यात्रा: नई दिल्ली से जम्मू तक 3AC क्लास में
होटल स्टे: कटरा में होटल ताज विवांता या समान होटल (7 किमी दूर)
फूड: APAI प्लान के अनुसार (ब्रेकफास्ट, लंच, डिनर शामिल)
डेली डिपार्चर: यह पैकेज हर दिन उपलब्ध है
ग्रुप कैपेसिटी: 12 लोग (3AC)
पैकेज टैरिफ (रविवार से गुरुवार तक)
सिंगल ऑक्यूपेंसी - 10,770 रुपये
डबल ऑक्यूपेंसी - 8,100 रुपये
ट्रिपल ऑक्यूपेंसी - 6,990/- रुपये
बच्चा (5-11 साल) बिस्तर सहित 6,320/- रुपये
बच्चा (5-11 साल) बिना बिस्तर 5,255/- रुपये
यात्रियों को www.maavaishnodevi.org पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य है।
सभी यात्रियों को वैलिड वैक्सीन सर्टिफिकेट या 72 घंटे के अंदर की RT-PCR निगेटिव रिपोर्ट साथ रखनी होगी।
यात्रा के दौरान किसी कारणवश दर्शनों में देरी या रुकावट होने पर IRCTC जिम्मेदार नहीं होगा।
अगर आप माता रानी के दरबार में हाजिरी लगाने का मन बना रहे हैं। तो IRCTC का यह पैकेज काफी किफायती रहेगा।