अगर आप आइलैंड की सैर करना चाहते हैं, लेकिन फ्लाइट से ट्रैवल करना पसंद नहीं करते, तो दुनिया में कई ऐसे खूबसूरत आइलैंड हैं जहां सड़क, पुल या फेरी के जरिए आसानी से पहुंचा जा सकता है। स्कॉटलैंड के मनमोहक आइल ऑफ स्काई से लेकर भारत के ऐतिहासिक पंबन द्वीप तक, ये जगहें प्राकृतिक खूबसूरती और रोमांच का बेहतरीन संगम हैं। आइए जानते हैं ऐसे शानदार आइलैंड के बारे में, जहां बिना हवाई सफर के भी यादगार छुट्टियां बिताई जा सकती हैं:
Mozambique Island, Mozambique (मोजाम्बिक आइलैंड, मोजाम्बिक)
मोजाम्बिक के उत्तर में समुद्र के बीच बसा यह छोटा सा आइलैंड मोजाम्बिक आइलैंड ब्रिज से जुड़ा हुआ है। यहां पहुंचने के लिए पहले नामपुला शहर जाएं, फिर रोड के रास्ते पुल पार करके सीधे द्वीप पहुंच सकते हैं। पुल पार करने का अलग से कोई चार्ज नहीं लगता। यहां पुराने किले, चर्च और पुर्तगाली दौर की इमारतें देखने लायक हैं।
Mackinac Island, Michigan, USA (मैकिनाक आइलैंड, मिशिगन, अमेरिका)





