
मैसूर: मैसूर अपनी वास्तुकला और ऐतिहासिक जगहों के लिए दुनियाभर में मशहूर है। यहां पर टूरिस्टों की पहली पसंद मैसूर पैलेस है। दशहरा के समय इस महल को रोशनी से बेहद खूबसूरत तरीके से सजाया जाता है, जिसे देखने दूर-दूर से लोग आते हैं।(Image Credit: Canva)
हम्पी: हम्पी कर्नाटक अपने ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व के लिए पूरी दुनिया में जाना जाता है। यह जगह अपनी प्राचीन इमारतों और धरोहरों के लिए मशहूर है और यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल भी है। यहां आप विट्ठल मंदिर, विरुपाक्ष मंदिर, मतंगा पहाड़ी और तुंगभद्रा डैम जैसी शानदार जगहें घूम सकते हैं। (Image Credit: Canva)
कूर्ग: कर्नाटक के पश्चिमी घाटों में बसा कूर्ग पहाड़ों और घाटियों की खूबसूरती से भरा एक शानदार हिल स्टेशन है, जिसे नेचर लवर्स के लिए किसी जन्नत से कम नहीं माना जाता। आप यहां कॉफी के बागानों, एबी फॉल्स, ताला कावेरी, तडियांडामोल पीक जैसी जगहों की सैर कर सकते हैं। (Image Credit: Canva)
गोकर्ण: कर्नाटक की गोकर्ण अपनी शांत और सुंदर बीचेज के लिए मशहूर है। आप यहां कुडले बीच, ओम बीच, हाफ मून बीच और पैराडाइज बीच घूम सकते हैं। (Image Credit: Canva)
बादामी: बादामी कर्नाटक के बागलकोट जिले में स्थित है। यहां के प्रसिद्ध गुफा मंदिर लाल बलुआ पत्थर की घाटी में बने हैं, जो खूबसूरत अगस्त्य झील से घिरे हुए हैं। यह जगह अपनी ऐतिहासिक और सुंदर वास्तुकला के लिए जानी जाती है।(Image Credit: Canva)
चिक्कमगलूर: अगर आप कर्नाटक में शांति से समय बिताना चाहते हैं, तो केम्मनगुंडी जरूर जाएं। यह हिल स्टेशन चिक्कमगलूर जिले में स्थित है और अपनी खूबसूरत पहाड़ियों और ठंडी आबोहवा के लिए जाना जाता है। यहां के ऊंचे पहाड़, हरियाली, झीलें और झरने इसकी खूबसूरती को और खास बना देते हैं। (Image Credit: Canva)
बेंगलुरु: कर्नाटक के बेंगलुरु में भी कई घूमने लायक जगहें है। यहां पर आप कब्बन पार्क, बेंगलुरु पैलेस, विज्ञान गैलरी और देवनहल्ली किला जरूर घूमें। (Image Credit: Canva)