Get App

UAE में लंबे समय तक रूकने का कर रहे हैं प्लान? जानें कैसे एक्सटेंशन करवाएं अपना यूएई विजिट वीजा

यूएई ने विजिटर्स के लिए वीजा बढ़ाने की प्रक्रिया पहले से काफी आसान कर दिया है। इसके एक्सटेंशन की अवधि और शर्तें इस बात पर निर्भर करती हैं कि आपका वीजा कैटगरी का है। आइए जानते हैं इसके बारे में

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 04, 2025 पर 10:28 PM
UAE में लंबे समय तक रूकने का कर रहे हैं प्लान? जानें कैसे एक्सटेंशन करवाएं अपना यूएई विजिट वीजा
एक्सटेंशन की अवधि और शर्तें इस बात पर निर्भर करती हैं कि आपका वीजा किस तरह का है (Photo: Canva)

संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) ने विजिटर्स के लिए वीजा बढ़ाने की प्रक्रिया पहले से काफी आसान कर दिया है। नई फ्लेक्सिबल वीजा पॉलिसी और ऑनलाइन सर्विस की वजह से आप अपना यूएई में अपना स्टे बिना किसी दिक्कत के बढ़ा सकते हैं। लेकिन हर विज़िट वीज़ा बढ़ाया नहीं जा सकता, इसलिए सबसे पहले अपना वीजा टाइप चेक करना बहुत जरूरी है। ज्यादातर टूरिस्ट, बिजनेस, रिश्तेदारों से मिलने, इलाज, पढ़ाई या ट्रेनिंग वाले वीजा UAE के अंदर एक्सटेंशन की इजाजत देते हैं। गल्फ कोऑपरेशन काउंसिल (GCC) देशों के नागरिक भी आमतौर पर मंजूरी मिलने पर अपना विजिट वीजा एक बार रिन्यू कर सकते हैं।

एक्सटेंशन की अवधि और शर्तें इस बात पर निर्भर करती हैं कि आपका वीजा किस तरह का है, और किस अथॉरिटी ने इसे जारी किया है और आप UAE में कैसे आए थे। सबसे जरूरी बात ये है कि आपको वीजा खत्म होने से पहले ही एक्सटेंशन के लिए अप्लाई करना चाहिए। दुबई अब 10 दिनों का ग्रेस पीरियड नहीं देता और वीजा समय से ज्यादा रहने पर हर दिन AED 50 का जुर्माना देना पड़ता है।

UAE विजिट वीजा एक्सटेंशन फीस

UAE विजिट वीजा बढ़ाने की कुल लागत इस बात पर निर्भर करती है कि आप किस तरह के वीजा पर हैं और कहां से आवेदन कर रहे हैं। आम तौर पर AED 600 बेस एक्सटेंशन फीस होती है, जिस पर 5% वैल्यू एडेड टैक्स (VAT) भी लगता है। अगर आप UAE के अंदर से अप्लाई करते हैं, तो आपको AED 500 की अतिरिक्त प्रोसेसिंग फीस देनी पड़ती है। इसके अलावा नॉलेज दिरहम (AED 10) और इनोवेशन दिरहम (AED 10) भी चार्ज किए जाते हैं। कुल राशि आपके वीजा कैटेगरी और स्थिति के अनुसार थोड़ी बदल सकती है। इसलिए आवेदन करने से पहले ICP पोर्टल या आमेर सेंटर पर फीस एक बार जरूर चेक कर लें।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें