समर वेकेशन में तीर्थ स्थल घूमने का बना रहे हैं प्लान, परिवार संग एक बार जरूर जाएं यहां

Religious Places: मई का महीना शुरु हो गया है कुछ ही दिनों में समर वेकेशन भी शुरू हो जाएगा। अगर आप इस समर विकेशन में अपने फैमिली के साथ किसी धार्मिक स्थल पर जानें का प्लान कर रहे हैं। आइए जानते है आप अपने परिवार वालों के साथ कहां-कहां जा सकते हैं

अपडेटेड May 12, 2025 पर 16:32
Story continues below Advertisement
अगर आप इस समर विकेशन पर किसी धार्मिक जगह जाने का सोच रहे हैं, तो आइए जानते हैं कुछ खास तीर्थ स्थलों के बारे में
अगर आप इस समर विकेशन पर किसी धार्मिक जगह जाने का सोच रहे हैं, तो आइए जानते हैं कुछ खास तीर्थ स्थलों के बारे में

उत्तराखंड अपने धार्मिक स्थलों के लिए भी जाना जाता है। केदारनाथ धाम जो चार धामों में से एक है उत्तराखंड का एक प्रसिद्ध मंदिर है। गर्मियों में ही केदारनाथ धाम के कपाट कुछ महीनों के लिए खुलते हैं। (Photo Credit: Canva)

उत्तराखंड में ही बद्रीनाथ धाम भी है, जो चार धामों में से एक है। यह मंदिर ऊंचे पहाड़ों पर स्थित है। यहां आपको प्राकृतिक सुंदरता के साथ-साथ आध्यात्मिक शांति भी मिलेगी।(Photo Credit: Canva)

मथुरा में भगवान श्रीकृष्ण से जुड़ी बहुत ही खास जगहें हैं, जहां हर साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं। यहां पर आपको श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर के दर्शन कर सकते हैं।

उत्तराखंड में गंगा नदी के किनारे बसे हरिद्वार में आध्यात्मिक शांति और सुंदर नजारों के लिए जाने जाते हैं। हरिद्वार में गंगा आरती देखने का अनुभव बहुत खास होता है।

पहाड़ों के बीच में बसा ऋषिकेश को अपने पाकृतिक सुंदर नजारों के लिए जाना जाता हैं। ऋषिकेश योग और ध्यान के लिए शांत जगह मानी जाती है। यहां आप लक्ष्मण झूला, नीलकंठ महादेव मंदिर जैसी जगहें घूम सकते हैं।

उड़ीसा के पुरी हिंदू धर्म के चार धामों में से एक है। यह जगह धार्मिक महत्व के साथ-साथ अपनी प्राकृतिक खूबसूरती के लिए भी मशहूर है। यहां आप श्री जगन्नाथ मंदिर, पुरी समुद्र तट और गुंडिचा मंदिर जैसी खास जगहें देख सकते हैं।

मथुरा से कुछ ही दूरी पर वृंदावन भी है, यह जगह भी श्रीकृष्ण से जुड़ी हुई है। यहां पर आप प्रेम मंदिर, बांके बिहारी मंदिर, इस्कॉन मंदिर और बरसाना में राधा रानी मंदिर के दर्शन कर सकते हैं।