Get App

लंबी छुट्टी की जरूरत नहीं, कोलकाता के पास ये जगहें बनाएंगी आपका वीकेंड खास

मानसून (monsoon) में हरियाली, झरने और ठंडी हवाओं के बीच बिताया गया समय अलग ही सुकून देता है। कोलकाता (Kolkata) के पास ऐसी कई जगहें हैं, जहां आप करीब 5 घंटे के अंदर पहुंचकर परिवार (family) या दोस्तों (friends) के साथ यादगार वीकेंड बिता सकते हैं। ये डेस्टिनेशन नेचर लवर्स और शॉर्ट ट्रिप (Short trip) पसंद करने वालों के लिए शानदार ऑप्शन हैं।

Roopali Sharmaअपडेटेड Jul 23, 2026 पर 1:16 PM
लंबी छुट्टी की जरूरत नहीं, कोलकाता के पास ये जगहें बनाएंगी आपका वीकेंड खास

बारिश का मौसम घूमने का मजा कई गुना बढ़ा देता है। अगर आप कोलकाता (Kolkata) में रहते हैं और वीकेंड (weekend) पर कम समय में किसी शांत और खूबसूरत जगह की तलाश कर रहे हैं, तो शहर से कुछ घंटों की दूरी पर मौजूद ये डेस्टिनेशन (destination) आपके लिए बेहतरीन ऑप्शन हो सकते हैं:

Biharinath Hill (बिहारीनाथ पहाड़ी)

कोलकाता (Kolkata) से करीब 190-200 किमी दूर बांकुरा जिले की बिहारीनाथ पहाड़ी मानसून (Kolkata) में घूमने के लिए शानदार जगह है। यहां आप कार, टैक्सी या ट्रेन से दुर्गापुर (Durgapur)/बांकुरा (Bankura) पहुंचकर लोकल कैब ले सकते हैं। सड़क मार्ग से यहां पहुंचने में लगभग 4 से 4.5 घंटे लगते हैं। धुंध से ढकी पहाड़ियां, घने साल के जंगल और छोटे-छोटे झरने यहां की खूबसूरती बढ़ा देते हैं। ट्रैकिंग (trekking) और फोटोग्राफी पसंद करने वालों के लिए यह जगह खास है। प्रति व्यक्ति 2,000 से 4,000 रुपये में एक दिन की ट्रिप आराम से पूरी हो सकती है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें