पहाड़, झीलें और एडवेंचर... सब एक साथ, अगस्त में लद्दाख घूमने के लिए IRCTC का बेस्ट पैकेज!
लद्दाख की खूबसूरत वादियां (valleys), पैंगोंग झील (Pangong Lake) और ऊंचे-ऊंचे पहाड़ हर ट्रैवल लवर को अपनी ओर अट्रैक्ट करते हैं। अगर आप भी यहां घूमने का सपना देख रहे हैं, तो IRCTC का "लेह विद तुरतुक" टूर पैकेज शानदार मौका दे रहा है। इस पैकेज के जरिए आप बिना ज्यादा प्लानिंग की परेशानी के लद्दाख (Ladakh) की यादगार यात्रा (trip) का आनंद ले सकते हैं।
अगर आप अगस्त (August) में किसी ऐसी जगह घूमने का प्लान बना रहे हैं, जहां बर्फ से ढके पहाड़, नीली झीलें और सुकून भरा माहौल आपका इंतजार कर रहे हों, तो लद्दाख (Ladakh) बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है। खास बात यह है कि IRCTC ने लेह विद तुरतुक (Leh with Turtuk) टूर पैकेज (package) लॉन्च किया है, जिससे आपकी यह ड्रीम ट्रिप आसान हो सकती है:
टूर पैकेज की खास बातें
IRCTC का "Leh with Turtuk"" पैकेज (package) 6 रात और 7 दिन का फ्लाइट (flight) टूर है। यह एक फिक्स्ड डिपार्चर पैकेज है, जिसकी शुरुआत 13 अगस्त 2026 को हैदराबाद (Hyderabad) से होगी। यह कम्फर्ट कैटेगरी का पैकेज है, जिसमें ट्रैवल और ठहरने की व्यवस्था पहले से तय रहती है।
Beauty of Leh (लेह की खूबसूरती)
जर्नी की शुरुआत लेह (Leh) से होगी। पहले दिन टूरिस्ट को आराम करने का समय दिया जाएगा ताकि वे ऊंचाई वाले मौसम में आसानी से ढल सकें। इसके बाद लोकल मार्केट घूमने का मौका मिलेगा। अगले दिन शांति स्तूप (Shanti Stupa), लेह पैलेस (Leh Palace) और भारतीय सेना को समर्पित हॉल ऑफ फेम (Hall of Fame) जैसे टूरिस्ट डेस्टिनेशन की सैर कराई जाएगी।
Pangong Lake (पैंगोंग झील का नजारा)
ट्रिप का सबसे खास अट्रैक्टिव पैंगोंग झील होगी। लगभग 120 किलोमीटर लंबी यह खारे पानी की झील अपनी नीली खूबसूरती के लिए दुनियाभर में मशहूर है। '3 इडियट्स' फिल्म के बाद यह जगह टूरिस्ट की पसंदीदा डेस्टिनेशन बन चुकी है।
Nubra Valley (नुब्रा वैली की सैर)
इस ट्रिप में नुब्रा वैली भी शामिल है। यहां दीक्षित और हुंडर गांव घूमने का मौका मिलेगा। अगर चाहें तो अपने खर्च पर प्रसिद्ध डबल-हंप (दो कूबड़ वाले) ऊंट की सवारी का भी आनंद ले सकते हैं।
Sham Valley (शाम वैली का एक्सपीरियंस )
शाम वैली में गुरुद्वारा पत्थर साहिब (Gurudwara Pathar Sahib) के दर्शन कराए जाएंगे। इसके अलावा मैग्नेटिक हिल (Magnetic Hill)भी ले जाया जाएगा, जहां गुरुत्वाकर्षण से जुड़ा एक्सपीरियंस टूरिस्ट को अट्रैक्ट करता है।
Turtuk Village (तुरतुक गांव का कल्चर)
टूर के दौरान भारत के सबसे उत्तरी गांवों में शामिल तुरतुक (Turtuk) भी ले जाया जाएगा। यह गांव अपनी अलग संस्कृति, लोकल लाइफस्टाइल और खूबसूरत प्राकृतिक नजारों के लिए जाना जाता है।
वापसी में भी मिलेगा घूमने का मौका
पैंगोंग (Pangong) से लेह (Leh) लौटते समय चांगला पास (Chang La Pass,), थिकसे मठ (Thiksey) और शे पैलेस (Shey Palace) जैसे खूबसूरत टूरिस्ट डेस्टिनेशन को भी देखने का अवसर मिलेगा।
पैकेज में क्या-क्या मिलेगा?
इस पैकेज (package) में हैदराबाद से लेह तक आने-जाने की फ्लाइट टिकट शामिल है। ठहरने के लिए लेह (Leh) में 3 रात, नुब्रा (Leh) में 2 रात और पैंगोंग (Pangong) में 1 रात की व्यवस्था की गई है। पूरे सफर के दौरान नाश्ता, दोपहर का भोजन और रात का खाना दिया जाएगा। घूमने के लिए शेयरिंग नॉन-एसी वाहन मिलेगा। इसके अलावा इनर लाइन परमिट, ट्रैवल इंश्योरेंस, स्मारकों की एंट्री टिकट, टूर गाइड, सांस्कृतिक कार्यक्रम, प्रतिदिन एक लीटर पानी की बोतल, इमरजेंसी के लिए ऑक्सीजन सिलेंडर और पूरे सफर में IRCTC टूर मैनेजर की सर्विस भी शामिल रहेगी।
कितना आएगा खर्च?
अगर आप अकेले ट्रैवल करते हैं तो पैकेज की कीमत (package cost) ₹55,640 प्रति व्यक्ति है। दो लोगों के साथ कमरा शेयर करने पर ₹54,380 प्रति व्यक्ति और तीन लोगों के साथ शेयरिंग पर ₹48,730 प्रति व्यक्ति खर्च होगा। 5 से 11 साल के बच्चों के लिए बेड के साथ ₹36,970 और बिना बेड के ₹35,780 तय किया गया है। वहीं 2 से 4 साल के बच्चे का शुल्क ₹35,720 है, जिसका भुगतान IRCTC ऑफिस में करना होगा।
ट्रिप से पहले इन बातों का रखें ध्यान
लद्दाख (Ladakh) समुद्र तल से काफी ऊंचाई पर स्थित है, इसलिए यहां ऑक्सीजन का लेवल कम होता है। इसी कारण पहले दिन आराम करने की सलाह दी जाती है। जर्नी से पहले डॉक्टर से सलाह लेकर जरूरी दवाएं साथ रखें। सफर के दौरान पानी, इलेक्ट्रोलाइट्स (electrolytes) और ग्लूकोज लेते रहें ताकि शरीर हाइड्रेटेड रहे। नुब्रा (Nubra) और पैंगोंग (Pangong) के कई कैंपों में बिजली कम टाइम के लिए ही अवेलेबल होती है और गर्म पानी भी लिमिटेड फैसिलिटी के साथ मिलता है। पैंगोंग झील (Pangong Lake) के आसपास मोबाइल नेटवर्क, एटीएम और पेट्रोल पंप जैसी सुविधाएं भी नहीं हैं, इसलिए जरूरी नकदी, दवाइयां और जरुरत का सामान पहले से साथ रखना बेहतर रहेगा।