Get App

Long weekends: साल 2026 में लॉन्ग वीकेंड की होगी भरमार, जानें कब-कब मिलेंगे एक साथ लंबी छुट्टी के मौके?

साल 2026 छुट्टियों और घूमने-फिरने की प्लानिंग के लिए बेहतरीन रहने वाला है। कई अहम छुट्टियां ऐसे दिनों में पड़ रही हैं, जिनसे लंबे वीकेंड बनेंगे। जानें इस साल कितने लॉन्ग हॉलिडे मिलने वाले हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 27, 2025 पर 10:23 PM
Long weekends: साल 2026 में लॉन्ग वीकेंड की होगी भरमार, जानें कब-कब मिलेंगे एक साथ लंबी छुट्टी के मौके?
सही तरह से की गई प्लानिंग इन लंबे वीकेंड को आपकी छुट्टियों को खास और यादगार बना सकती है (Photo: Canva)

साल 2025 के खत्म होने में कुछ ही दिन बचे हैं। साल 2026 शुरू होने के साथ ही लोग अपने परिवार के साथ परिवार के साथ छुट्टियां मनाने की योजना बना रहे हैं। अगले साल कई जरूरी छुट्टियां ऐसे दिनों में हैं, जिनसे लंबे वीकेंड आसानी से बन सकते हैं। पूरे साल पब्लिक हॉलिडे भी सही समय पर मिलेंगे। ऐसे में 2026 उन लोगों के लिए परफेक्ट है जो पहले से ट्रैवल प्लान करना पसंद करते हैं। चाहे आप पहाड़ों में शांति से समय बिताना चाहते हों, समुद्र किनारे घूमने का मन हो या रोज की भागदौड़ से थोड़ा आराम लेना चाहते हों, सही तरह से की गई प्लानिंग इन लंबे वीकेंड को आपकी छुट्टियों को खास और यादगार बना सकती है। जानें इस साल कितने लॉन्ग हॉलिडे मिलने वाले हैं।

जनवरी

साल 2026 की शुरुआत छुट्टियों के लिहाज से काफी शानदार रहने वाली है। नए साल का पहला दिन गुरुवार को पड़ रहा है, ऐसे में अगर 2 जनवरी (शुक्रवार) को छुट्टी ले ली जाए तो 1 से 4 जनवरी तक लगातार चार दिन का ब्रेक मिल सकता है। वहीं जनवरी के आखिर में भी घूमने का अच्छा मौका बनेगा, क्योंकि वसंत पंचमी और गणतंत्र दिवस पास-पास हैं। अगर 23 और 24 जनवरी को छुट्टी प्लान कर ली जाए, तो 23 से 26 जनवरी तक चार दिन का लंबा ब्रेक मिल जाएगा, जो किसी छोटी ट्रिप, ऐतिहासिक जगहों की सैर या पहाड़ों की यात्रा के लिए बेहतरीन रहेगा।

मार्च-अप्रैल

सब समाचार

+ और भी पढ़ें