हिंदू धर्म में महाशिवरात्रि का काफी महत्व होता है। इस साल देश भर में महाशिवरात्रि का पर्व 15 फरवरी को मनाया जाएगा। महाशिवरात्रि का पर्व भगवान शिव को समर्पित होता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इसी दिन भगवान शिव ज्योतिर्लिंग के रूप में प्रकट हुए थे और माता पार्वती के साथ उनका दिव्य विवाह भी इसी तिथि से जुड़ा माना जाता है। महाशिवरात्रि के मौके पर पूरे देश में भक्त भगवान शिव की पूजा की तैयारी कर रहे हैं। भारत में कई प्रसिद्ध शिव मंदिर हैं, लेकिन कुछ ऐसे मंदिर भी हैं जो अपनी खासियत के कारण अलग पहचान रखते हैं।
