रात होते ही चमकने लगती है भारत के ये Beaches, आज ही बनाएं यहां घूमने का प्लान

भारत के कुछ समुद्र तटों पर रात के वक्त लहरों में नीली चमक दिखाई देती है, जो बहुत ही खास नजारा होता है। यह चमक पानी में मौजूद सूक्ष्म जीवों (फाइटोप्लैंकटन) की वजह से होती है, जो हलचल पर नीली रोशनी छोड़ते हैं। इस घटना को बायोल्यूमिनेसेंस कहते हैं और यह नजारा बहुत कम जगहों पर ही देखने को मिलता है

अपडेटेड Jul 12, 2025 पर 17:50
Story continues below Advertisement
आइए जानते हैं भारत में कहां-कहां पर रात में समुद्र नीली रोशनी से जगमगाने लगती हैं
आइए जानते हैं भारत में कहां-कहां पर रात में समुद्र नीली रोशनी से जगमगाने लगती हैं

अंडमान का हैवलॉक द्वीप अपने साफ-सुथरे समुद्र तटों और रात में पानी में दिखने वाली नीली चमक के लिए जाना जाता है। खासतौर पर राधानगर बीच पर आप बायोल्यूमिनसेंट नजारे देख सकते हैं। यह नज़ारा गर्मियों में सबसे ज्यादा देखने को मिलता है।

लक्षद्वीप का बंगाराम द्वीप उन लोगों के लिए किसी जन्नत से कम नहीं जो शांति और प्राकृतिक खूबसूरती की तलाश में हैं। रात के समय यहां का समंदर नीली रोशनी से जगमगा उठता है।

दक्षिण गोवा का बेतालबतिम बीच एक शांत और छिपा हुआ समुद्र तट है, जहां रात के वक्त समुद्र की लहरें नीली रोशनी में चमकती हैं। यह रोशनी समुद्र में मौजूद खास शैवालों की वजह से होती है।

केरल का वर्कला बीच एक खूबसूरत और लोकप्रिय जगह है, जहां रात के समय लहरें नीली-हरी रोशनी के साथ टकराती हैं। यह नज़ारा देखने में बिल्कुल जादू जैसा लगता है और यहां आने वालों के लिए एक खास अनुभव बन जाता है।

कर्नाटक के उडुपी के पास मट्टू बीच एक शांत और कम भीड़भाड़ वाला समुद्र तट है, जहां रात में लहरें नीली चमक से जगमगाती हैं। ये चमक समुद्र में मौजूद खास सूक्ष्म जीवों की वजह से होती है। मानसून और उसके बाद का समय इस नजारे को देखने के लिए सबसे अच्छा माना जाता है।

मुंबई का जुहू बीच कभी-कभी रात के वक्त नीली चमक देखने को मिली है। हालांकि यह घटना अक्सर नहीं होती, फिर भी कुछ महीनों के दौरान चमकती लहरों की खबरें सामने आई हैं। यह चमक नोक्टिलुका नाम के समुद्री जीवों की वजह से होती है। यह नज़ारा बहुत आम नहीं है, लेकिन अंधेरी और अमावस्या की रातों में इसे देखा जा सकता है।