भारत में कॉफी सिर्फ एक ड्रिंक नहीं, बल्कि एक खास एक्सपीरियंस बन चुकी है। देश के कई खूबसूरत कॉफी एस्टेट अब अपनी बेहतरीन कॉफी के साथ प्राकृतिक नजारों और शांत माहौल के लिए भी मशहूर हैं। अगर आप ट्रैवल और कॉफी दोनों के शौकीन हैं, तो ये जगहें आपकी लिस्ट में जरूर होनी चाहिए:
ओडिशा के कोरापुट जिले में ये कॉफी बागान 900 से 1100 मीटर की ऊंचाई पर हैं। यहां लोकल आदिवासी किसान नेचुरल तरीके से अरेबिका कॉफी उगाते हैं। कॉफी के पौधे सिल्वर ओक और फलों के पेड़ों की छाया में लगाए जाते हैं। यहां की कॉफी अपने स्मूद स्वाद, कम खटास और कैरमेल जैसी मिठास के लिए जानी जाती है।
Kerehaklu Estate, Karnataka (केरेहाक्लू एस्टेट, कर्नाटक)
असम का कार्बी आंगलोंग इलाका अब चाय के साथ-साथ अच्छी कॉफी के लिए भी मशहूर हो रहा है। यहां 800 से 1000 मीटर की ऊंचाई पर अरेबिका कॉफी उगाई जाती है। धुंध और बारिश वाला मौसम कॉफी की क्वालिटी को बेहतर बनाता है। यहां की कॉफी का स्वाद हल्का, मुलायम और जंगली बेरी व ब्लैक टी जैसा होता है।
Ratnagiri Estate, Karnataka ( रत्नागिरी एस्टेट, कर्नाटक)
चिकमगलूर में स्थित यह एस्टेट नेचुरल माहौल और अच्छी क्वालिटी की कॉफी के लिए जाना जाता है। यहां अरेबिका के साथ बेहतरीन रोबस्टा कॉफी भी तैयार की जाती है। खास प्रोसेसिंग के कारण इसकी कड़वाहट कम और स्वाद ज्यादा अच्छा होता है। इस कॉफी में डार्क चॉकलेट, कोको और कटहल जैसे फ्लेवर मिलते हैं।
Ratnagiri Estate, Karnataka (रत्नागिरी एस्टेट, कर्नाटक)
रत्नागिरी एस्टेट भारत के सबसे मशहूर कॉफी बागानों में से एक है। यहां मॉडर्न टेक्निक से कॉफी तैयार की जाती है, जिससे उसका स्वाद और खुशबू बढ़ जाती है। सिल्वर ओक के पेड़ों की छाया में उगाई गई कॉफी का स्वाद गाढ़ा और फ्रूटी होता है। इसमें डार्क चेरी, रेड वाइन और चॉकलेट जैसे फ्लेवर महसूस होते हैं।
Barbara Estate, Karnataka (बारबारा एस्टेट, कर्नाटक )
चिकमगलूर का बारबारा एस्टेट लगभग 1500 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। यहां पर्यावरण का ध्यान रखते हुए ट्रेडिशनल तरीके से कॉफी तैयार की जाती है। घने पेड़ों की छाया और साफ प्रोसेसिंग इसकी खासियत है। यहां की कॉफी में डार्क चॉकलेट, ब्राउन शुगर और हेज़लनट जैसा स्वाद मिलता है।
Riverdale Estate, Tamil Nadu (रिवरडेल एस्टेट, तमिलनाडु )
येरकौड की शेवरॉय पहाड़ियों में स्थित यह एस्टेट अपनी खास प्रोसेसिंग टेक्निको के लिए जाना जाता है। यहां कॉफी को नेचुरल तरीके से तैयार किया जाता है, जिससे उसका स्वाद और खुशबू अलग बनती है। ठंडा मौसम भी इसकी क्वालिटी बढ़ाने में मदद करता है। इसकी कॉफी में सिट्रस, बेरी और फूलों जैसी हल्की खुशबू का स्वाद मिलता है।
Attikan Estate, Karnataka (अट्टिकन एस्टेट, कर्नाटक)
बिलिगिरी रंगन पहाड़ियों में स्थित अट्टिकन एस्टेट 1200 से 1650 मीटर की ऊंचाई पर फैला है। यहां घने जंगलों की छाया में कॉफी की खेती होती है, जिससे बीन्स अच्छी तरह पकते हैं। यहां मुख्य रूप से अरेबिका कॉफी उगाई जाती है। इसकी कॉफी का स्वाद मीठा और संतुलित होता है, जिसमें बादाम, मिल्क चॉकलेट और हल्के फलों का फ्लेवर मिलता है।