Get App

आसमान में बादल और जमीन पर जन्नत...बारिश में बेहद खूबसूरत हो जाती हैं बेंगलुरु के पास की ये जगहें

Bengaluru: बारिश के मौसम में बेंगलुरु का मौसम काफी सुहावना हो जाता है। गर्मी के दिनों में भी हल्की बारिश पूरे माहौल को ठंडा कर देती है। अब जब मॉनसून करीब है तो शहर में बारिश का मजा लेने का अपना ही अलग अनुभव होता है। अगर आप इस मौसम में छोटी छुट्टी की सोच रहे हैं, तो बेंगलुरु के पास कई खूबसूरत जगहें हैं जहां आप आराम और सुकून के पल बिता सकते हैं

MoneyControl News
अपडेटेड Jun 14, 2025 पर 17:39
आसमान में बादल और जमीन पर जन्नत...बारिश में बेहद खूबसूरत हो जाती हैं बेंगलुरु के पास की ये जगहें

हॉर्सले हिल्स: चित्तूर (आंध्र प्रदेश) जिले में बसा हॉर्सले हिल्स एक शांत हिल स्टेशन है, जो बेंगलुरु से 157 किमी दूर है। मानसून में यहां की हरियाली और प्राकृतिक सुंदरता सुकून देती है। (Photo Credit: Canva)

चिकमगलुरु: चिकमगलुरु बेंगलुरु से करीब 250 किलोमीटर दूर एक शांत हिल स्टेशन है, जहां पहाड़, झरने और पुराने ऐतिहासिक स्थल सब कुछ मिलता है। बारिश के मौसम में ये जगह और भी खूबसूरत हो जाती है। (Photo Credit: Canva)

नंदी हिल्स: बैंगलोर से 60 किमी दूर नंदी हिल्स एक ठंडी और शांत जगह है, जहां सनराइज-सनसेट का नजारा बेहद सुंदर होता है। हरियाली, ठंडी हवा और टीपू सुल्तान का पुराना महल इसे खास बनाते हैं। वीकेंड पर घूमने के लिए यह एक बढ़िया विकल्प है।(Photo Credit: Canva)

जोग झरना: बारिश के मौसम में बेंगलुरु के पास घूमने के लिए जोग झरना एक सुंदर जगह है। ऊंचाई से गिरता पानी और हरियाली इसे और भी खास बना देते हैं। (Photo Credit: Canva)

तलकाडू: कर्नाटक के मैसूर जिले में कावेरी नदी के किनारे बसा तलकाडू एक शांत और सुंदर स्थान है। बेंगलुरु से 185 किमी दूर यह स्थान अपने प्राचीन मंदिरों और मानसून में खूबसूरत हरियाली के लिए जाना जाता है। शांत माहौल की तलाश हो तो यह बढ़िया विकल्प है। (Photo Credit: Canva)

मुल्लायनगिरी: मुल्लायनगिरी कर्नाटक की सबसे ऊंची चोटी है, जो ट्रेकिंग और शांत वातावरण पसंद करने वालों के लिए शानदार जगह है। मानसून में यहां का नजारा और भी खूबसूरत हो जाता है। (Photo Credit: Canva)

अगुम्बे:कर्नाटक के शिमोगा जिले में बसा अगुम्बे एक छोटा-सा गांव है, जो बेंगलुरु से करीब 7-8 घंटे की दूरी पर स्थित यह इलाका अपने घने जंगलों और खूबसूरत झरनों के लिए जाना जाता है, खासकर बारिश के मौसम में इसकी खूबसूरती और भी बढ़ जाती है। (Photo Credit: Canva)

केट्टी हिल्स : तमिलनाडु की नीलगिरी पहाड़ियों में बसी केट्टी घाटी एक शांत और खूबसूरत जगह है। यह जगह बेंगलुरु से करीब 281 किमी दूर है और सुकून भरे पल बिताने के लिए एक बेहतरीन विकल्प मानी जाती है।(Photo Credit: Social Media)

अंतर गंगे: बेंगलुरु से 70 किलोमीटर दूर कोलार जिले में स्थित अंतर गंगे एक खूबसूरत ट्रेकिंग डेस्टिनेशन है। ये जगह अपनी खूबसूरत गुफाओं, हरियाली और शांत वातावरण के लिए जानी जाती है। यहां पर ट्रेकिंग, रॉक क्लाइम्बिंग और गुफा एक्सप्लोर कर सकते हैं। (Photo Credit: Social Media)

येरकौड: तमिलनाडु के शेवरॉय हिल्स में बसा येरकौड बारिश के मौसम में घूमने के लिए एक शांत और खूबसूरत जगह है। यहां की झीलें और हरियाली इसका खास आकर्षण हैं। ट्रैकिंग और बोटिंग जैसी एक्टिविटी करने वालों के लिए यह एक बढ़िया विकल्प हो सकता है। (Photo Credit: Social Media)

सब समाचार

+ और भी पढ़ें