मानसून में स्वर्ग सी दिखती हैं भारत में मौजूद ये जगहें, इस बार यहां मनाए हॉल‍िडे

मानसून का इंतजार, खेती करने वाले किसान को जितना रहता है उतना ही इंतजार इस मौसम में घूमने वालों को भी रहता है। मानसून सिर्फ हरियाली का मौसम नहीं है, बल्कि ये उन लोगों के लिए सबसे बेहतरीन मौका भी होता है जो प्रकृति की गोद में कुछ सुकून के पल बिताना चाहते हैं। बरसात के मौसम में ट्रैवल का मजा दोगुना हो जाता है। वहीं भारत में कई ऐसे इलाके हैं जहां मानसून के घूमना बेहद खास होता है

अपडेटेड Jun 07, 2025 पर 23:40
Story continues below Advertisement
मानसून के सीजन में इन जगहों पर एक बार जरूर घूमने जाएं।

मुन्‍नार: केरल देश के सबसे खूबसूरत राज्यों में से एक है, यहां घूमने के लिए एक से बढ़कर एक जगह है। वहीं केरल में मुन्‍नार, मानसून में घूमने के लिए बेहतरीन जगह है। बारिश के समय ये हिल स्टेशन और भी खूबसूरत हो जाता है। यहां चाय के हरे भरे बागान और खूबसूरत झरने हैं। मानसून में यहां का मौसम रोमांटिक हो जाता है। (Photo Credit: Canva)

चेरापूंजी: वैसे तो बारिश के समय पूरा नॉर्थ ईस्ट बेहद खूबसूरत हो जाता है पर चेरापूंजी की बात सबसे अलग है। चेरापूंजी दुनिया के सबसे अधिक बारिश वाले जगहों में से एक है। बारिश के समय ट्रेकिंग करने वालों के लिए ये जगह किसी स्वर्ग से कम नहीं है।(Photo Credit: Canva)

कुर्ग: वैसे तो कर्नाटक में भी घूमने के लिए काफी जगहें हैं पर मानसून के समय कुर्ग इलाका बेहद खास हो जाता है। इस इलके को भारत का स्कॉटलैंड भी कहा जाता है। यहां चारों तरफ कॉफी की बागान, खूबसूरत पहाड़ मन को काऱी सुकून देते हैं। यहां आप ट्रेकिंग कर सकते हैं, वॉटरफॉल्स देख सकते हैं।(Photo Credit: Canva)

गोवा: मानसून के सीजन में आप गोवा घूमने का प्लान बना सकते हैं। अगर आपको समुद्र किनारे आराम और मस्ती दोनों का मजा लेना चाहते हैं, तो गोवा एक बढ़िया जगह है। यहां के बीच, पानी में रोमांचक एक्टिविटीज और रात की रंगीन रौनक आपकी छुट्टियों को खास बना देती है।(Photo Credit: Canva)

वायनाड: मानसून के मौसम में वायनाड की खूबसूरती देखने लायक होती है। चारों तरफ हरियाली, खुशबूदार मसालों के बागान और बहते झरने इस जगह को एक शानदार घूमने की जगह बना देते हैं। यहां का सुछिपारा वॉटरफॉल और रहस्यमयी एडक्कल गुफाएं पर्यटकों को खास तौर पर आकर्षित करती हैं। (Photo Credit: Canva)

फूलों की घाटी: अगर आप भीड़-भाड़ से दूर किसी शांत जगह पर जाना चाहते हैं तो उत्तराखंड की फूलों की घाटी जरूर जाएं। यह घाटी अपनी रंग-बिरंगी फूलों और नेचुरल ब्यूटी के लिए काफी फेमस है। जुलाई और अगस्त के महीने में यहां करीब 350 से ज्यादा किस्म के फूल देखे जा सकते हैं। (Photo Credit: Canva)

महाबलेश्वर: मानसून के मौसम में महाबलेश्वर की वादियां हरियाली से भर जाती हैं और वहां का ठंडा मौसम एक अलग ही सुकून देती है। चारों तरफ बहते झरने और बादलों से घिरी पहाड़ियां इस जगह को और भी खास बना देती हैं। यहां के आर्थर सीट और एलीफेंट हेड जैसे पॉपुलर पॉइंट्स धुंध से ढके रहते हैं। (Photo Credit: Canva)

दार्जिलिंग: बरसात के मौसम में दार्जिलिंग और भी खूबसूरत हो जाता है। मानसून के समय दार्जिलिंग आकर एकदम ऐसा महसूस होगा, मानो जन्नत में आ गए हों। बता दें कि बारिश के मौसम में यहां पर बाकी पर्यटक की भीड़ काफी कम मिलती है। बारिश में यहां टॉय ट्रेन बुक करके घूम सकते हैं।